Coronavirus Update News: झारखंड में कोरोना रिकवरी रेट देश से हुआ बेहतर, सेमी लॉकडाउन का दिख रहा असर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2022 10:17 PM
jharkhand news: झारखंड में सेमी लॉकडाउन का असर धीरे-धीरे दिखने लगा है. पिछले 9 दिनों से कोरोना की रफ्तार में कमी आयी है. संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होनेवालों की संख्या में इजाफा हो रहा है. झारखंड में रिकवरी रेट 94.11 फीसदी है, जबकि देश में यह दर 93.58 फीसदी ही है.
Coronavirus Update News: झारखंड में कोरोना रिकवरी रेट देश से बेहतर हो गया है. रविवार यानी 23 जनवरी, 2022 को झारखंड में कोरोना रिकवरी रेट 94.11 फीसदी रही, जबकि देश में यह 93.58 फीसदी ही रही. पिछले 9 दिनों से राज्य में काेरोना संक्रमितों से अधिक स्वस्थ होनेवालों की संख्या रही, जो राहत की खबर है. इसे राज्य में लागू सेमी लॉकडाउन का असर भी माना जा रहा है.
झारखंड में रविवार को 3423 लोगों को काेरोना को मात दी है. इसमें सबसे अधिक रांची में 1015 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 776 लोगों को मात दी है. इस तरह से अब तक राज्य में 3,95,700 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं.
रविवार को राज्य में 1269 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इसमें सबसे अधिक दुमका में 285 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं, पूर्वी सिंहभूम में 224 और रांची में 199 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं. इस तरह से अब तक राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4,20,427 पहुंच गयी है. वहीं, राज्य में वर्तमान में 19,466 एक्टिव केस बचे हैं.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले दो दिन बारिश से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का हाल
जिला : संक्रमित : स्वस्थ हुए : मृत्यु
बोकारो : 53 : 240 : 00
चतरा : 54 : 25 : 00
देवघर : 19 : 90 : 01
धनबाद : 39 : 97 : 01
दुमका : 285 : 167 : 00
पूर्वी सिंहभूम : 224 : 776 : 04
गढ़वा : 04 : 55 : 00
गिरिडीह : 05 : 09 : 00
गोड्डा : 20 : 77 : 00
गुमला : 09 : 17 : 00
हजारीबाग : 24 : 318 : 01
जामताड़ा : 03 : 12 : 00
खूंटी : 02 : 52 : 00
कोडरमा : 28 : 75 : 00
लातेहार : 69 : 51 : 00
लोहरदगा : 07 : 28 : 01
पाकुड़ : 02 : 18 : 00
पलामू : 25 : 171 : 00
रामगढ़ : 14 : 52 : 00
रांची : 199 : 1015 : 00
साहिबगंज : 16 : 48 : 00
सरायकेला : 12 : 53 : 00
सिमडेगा : 112 : 92 : 00
पश्चिमी सिंहभूम : 44 : 85 : 00
Posted By: Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










