ePaper

झारखंड: नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में किया स्वागत, विदा हुए रमेश बैस

Updated at : 17 Feb 2023 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का सीएम हेमंत सोरेन ने रांची में किया स्वागत, विदा हुए रमेश बैस

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इधर, झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए. उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शुक्रवार को रांची पहुंचे. सीएम हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद वे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हुए. यहां आने के क्रम में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की. इधर, राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड से महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान किया. इससे पूर्व उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पहुंचकर इन्हें विदा किया.

बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन रांची पहुंचे. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, महापौर डॉ आशा लकड़ा, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण मौजूद थे.

Also Read: झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, अधिसूचना जारी
undefined

भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का स्वागत किया. इसके बाद वे राजकीय अतिथिशाला के लिए रवाना हुए. यहां आने के क्रम में बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर उन्होंने माल्यार्पण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: पलामू हिंसा: पांकी में नहीं निकलेगी शिव बारात, तीसरे दिन भी 144 लागू, ड्रोन से रखी जा रही नजर, इंटरनेट बंद

महाराष्ट्र के लिए विदा हुए रमेश बैस

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस शुक्रवार को महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए. झारखंड से महाराष्ट्र के लिए प्रस्थान करने से पहले उन्हें राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. सीएम हेमंत सोरेन उन्हें विदा करने रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और उन्हें विदा किया.

Also Read: महाशिवरात्रि 2023 : रांची में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola