ePaper

झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, अधिसूचना जारी

Updated at : 17 Feb 2023 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र, अधिसूचना जारी

उत्तराखंड हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संजय कुमार मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से नियुक्ति वारंट जारी हो गया है. इसके साथ ही विधि व न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

रांची, राणा प्रताप. उत्तराखंड हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संजय कुमार मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से नियुक्ति वारंट जारी हो गया है. इसके साथ ही भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. 13 दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गयी थी. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से नियुक्ति वारंट जारी

उत्तराखंड हाईकोर्ट के सीनियर जस्टिस संजय कुमार मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है. इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से नियुक्ति वारंट जारी हो गया है. इसके साथ ही भारत सरकार के विधि व न्याय मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी राजिंदर कश्यप के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. यह आदेश उनके प्रभार लेने की तिथि से प्रभावी होगा. 13 दिसंबर 2022 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा जस्टिस मिश्र को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की गयी थी. उल्लेखनीय है कि झारखंड हाईकोर्ट में वर्तमान में एक्टिंग चीफ जस्टिस अपरेश कुमार सिंह सहित 19 न्यायाधीश कार्यरत हैं. छह न्यायाधीशों का पद खाली है.

Also Read: पलामू हिंसा: पांकी में नहीं निकलेगी शिव बारात, तीसरे दिन भी 144 लागू, ड्रोन से रखी जा रही नजर, इंटरनेट बंद

कौन हैं जस्टिस संजय कुमार मिश्र

उत्तराखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार मिश्र का जन्म बोलांगीर में 29 दिसंबर 1961 को हुआ था. उनके पिता का नाम मारकंडेय मिश्र व माता ज्योतिर्मयी मिश्र है. टिकरा अपर प्राइमरी स्कूल में उन्होंने स्कूली शिक्षा शुरू की थी. दिल्ली विश्वविद्यालय से वर्ष 1984 में एमकॉम और वर्ष 1987 में एलएलबी पूरा किया. जस्टिस मिश्र ने वकालत का पेशा मार्च 1988 में शुरू किया था. ओड़िशा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और न्यायाधीश नियुक्त किये गये थे. फिर उत्तराखंड हाईकोर्ट में जज रहे. जस्टिस मिश्र ने 24 दिसंबर 2021 से लेकर 28 जून 2022 तक एक्टिंग चीफ जस्टिस के दायित्वों का भी निर्वहन किया है.

Also Read: महाशिवरात्रि 2023 : रांची में सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम, सोशल मीडिया पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola