ePaper

आठ जिलों में बीजेपी के कार्यालय बनकर तैयार, आज ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

Updated at : 28 Jul 2020 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
आठ जिलों में बीजेपी के कार्यालय बनकर तैयार, आज ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे जेपी नड्डा

राज्य में भाजपा के आठ जिलों में पार्टी कार्यालय बन कर तैयार है. सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह व धनबाद में नया कार्यालय बनाया गया है़

विज्ञापन

रांची : राज्य में भाजपा के आठ जिलों में पार्टी कार्यालय बन कर तैयार है. सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह व धनबाद में नया कार्यालय बनाया गया है़ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 जुलाई को नये भवनों का ऑनलाइन उदघाटन करेंगे़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने बताया कि पार्टी ने सभी जिलों में अपना व्यवस्थित और सुविधा संपन्न कार्यालय का निर्माण शुरू किया है.

इसी क्रम में आठ जिलों में नया भवन बन कर तैयार है. राष्ट्रीय अध्यक्ष इसका उदघाटन करेंगे़ ऑनलाइन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह विशेष रूप से शामिल रहेंगे़

श्री वर्मा ने बताया कि प्रदेश की ओर से सिमडेगा में प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू, लोहरदगा में प्रदेश महामंत्री व सांसद समीर उरांव, सरायकेला में प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, चाईबासा में विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा, पलामू में प्रदेश मंत्री विवेक भवानी सिंह व मनोज सिंह, रामगढ़ में प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू, गिरिडीह में प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री राज पालिवार और धनबाद में विधायक विरंची नारायण उपस्थित रहेंगे़

कार्यक्रम में ज़िले के सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल होंगे़

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola