झारखंड में प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण, बेरोजगारों को मिलेगा भत्ता, CM हेमंत ने सदन में की घोषणा

Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : चार दिन बाद झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार को फिर शुरू हुई. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं, दिव्यांग और विधवा के लिए कई सौगात दी. वहीं, राज्य में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसको लेकर करीब एक दर्जन प्रस्ताव की समीक्षा हो रही है.
Jharkhand News, Ranchi News, रांची न्यूज : झारखंड विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार (15 मार्च, 2021) को शुरू हुई. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में कई बड़ी घोषणाएं की. इस दौरान बेरोजगार युवाओं को प्रोत्साहन राशि के अलावा निजी क्षेत्र में स्थानीय लोगों को नियोजन, दिव्यांग और विधवा को भत्ता समेत सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को अनुग्रह अुनदान राशि देने की बातें कही गयी.
चार दिन बाद झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार को फिर शुरू हुई. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं, दिव्यांग और विधवा के लिए कई सौगात दी. वहीं, राज्य में प्राइवेट यूनिवर्सिटी की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है. इसको लेकर करीब एक दर्जन प्रस्ताव की समीक्षा हो रही है.
सदन से बाहर निकलने पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सदन की अपनी गरिमा है. उसका सम्मान सभी को करनी चाहिए. कैबिनेट ने जो प्रस्ताव पारित किये थे उसमें से कुछ नीतिगत प्रस्ताव राज्य सरकार के थे. जिसे सोमवार को सदन में रखा गया.
Also Read: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कोशिश लाई रंग, कोयले का विकल्प ब्रिकेट हुआ तैयार, लोहरदगा में प्लांट लगा
सोमवार को सदन में सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कई सहयोग की घोषणा की है. मुख्यमंत्री प्रोत्साहन राशि के तहत बेरोजगार युवाओं को हर साल 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है. साथ ही निजी क्षेत्र में 75 फीसदी स्थानीय लोगों के नियोजन की बात कही है.
हरियाणा के बाद झारखंड दूसरा राज्य होगा जहां प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी स्थानीय लोगों को लेने पर अपनी मुहर लगायी है. बता दें कि झारखंड कैबिनेट ने इस संबंध में अपनी मुहर पहले ही लगा दी है. इसके अलावा दिव्यांग और विधवा को 7500 रुपये बतौर भत्ता दिये जायेंगे. वहीं, सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को एक लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि दी जायेगी.
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




