ePaper

झारखंड : एक दिन में मिले 12 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या 215 हुई

Updated at : 16 May 2020 6:31 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : एक दिन में मिले 12 नये कोरोना पॉजिटिव मामले, संक्रमितों की संख्या 215 हुई

New Delhi: Health workers wearing protective suits are seen in the premises of LNJP Hospital during the nationwide lockdown, in wake of the coronavirus pandemic, in New Delhi, Thursday, April 30, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist) (PTI30-04-2020_000160A)

झारखंड में शुक्रवार 15 मई को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें चार गढ़वा के, छह हजारीबाग, एक धनबाद और एक पूर्वी सिंहभूम का है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 215 हो गयी है. बताया गया कि गढ़वा में मिले चारों संक्रमित हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे हैं. इन्हें सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. चार संक्रमितों में दो मेराल प्रखंड के बाना गांव के रहनेवाले हैं. जबकि, एक मझियांव प्रखंड और एक गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव का रहनेवाला है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में शुक्रवार 15 मई को 12 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें चार गढ़वा के, छह हजारीबाग, एक धनबाद और एक पूर्वी सिंहभूम का है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 215 हो गयी है. बताया गया कि गढ़वा में मिले चारों संक्रमित हाल ही में महाराष्ट्र से लौटे हैं. इन्हें सरकारी क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था. चार संक्रमितों में दो मेराल प्रखंड के बाना गांव के रहनेवाले हैं. जबकि, एक मझियांव प्रखंड और एक गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह गांव का रहनेवाला है.

Also Read: हेमंत सोरेन का केंद्र पर आरोप, प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी पर राजनीति कर रही है भाजपा

हजारीबाग में मिले तीन संक्रमितों में दो महिलाएं हैं. कटकमसांडी प्रखंड की रहनेवाली इन दोनों महिलाओं का प्रसव हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में हुआ है. उसी दौरान उनका सैंपल लिया गया था. हालांकि, दोनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. दोनों महिलाओं ने संवाददाता से बात भी की और कहा वे स्वस्थ हैं, पता नहीं कैसे कोरोना कहा जा रहा है. हजारीबाग में मिला तीसरा व्यक्ति बरकट्ठा प्रखंड का है. 48 वर्षीय यह व्यक्ति पिछले दिनों मुंबई से लौटा है. देर रात हजारीबाग से तीन और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी है. इस प्रकार 15 मई को हजारीबाग से 6 नये मामले सामने आये हैं.

Also Read: झारखंड में 1.5 फीसदी से कम मरीज की कोरोना से हुई मौत, रांची में स्वस्थ हुए 59.80 फीसदी लोग

धनबाद में मिला 31 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति भी प्रवासी है. धनबाद के कपूरिया का रहनेवाला यह व्यक्ति 11 मई को ट्रेन से धनबाद आया था. इसे पीएमसीएच के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, वहीं उसका सैंपल लेकर जांच के भेजा गया था. आज आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पाया गया. वहीं देर रात जमशेदपुर से एक शख्स के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है.

आज 10 लोग हुए ठीक, राज्य में 115 एक्टिव मामले

गुरुवार 14 मई को झारखंड में कोरोना के कुल 22 पॉजिटिव मामले सामने आये. जिसके बाद झारखंड में कोरोना के 203 मामले हो गये थे. 22 कोरोना पॉजिटिव मरीज में 8 हजारीबाग से मिले थे. वहीं 5 मामले राजधानी रांची से जिसमें से 4 अनगड़ा और एक रिम्‍स के नेत्र विभाग से मिला था. साथ ही पलामू से 7, जमशेदपुर और कोडरमा से 1-1 मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी. इससे पहले 13 मई बुधवार को झारखंड के गिरिडीह से 4, रांची के हिंदपीढ़ी से 1, मांडर से 1 और कोडरमा से 2 मरीज मिले थे.

Also Read: नये तरीके से कोरोना का मुकाबला करेगा झारखंड, 60 हजार से अधिक प्रवासियों को घर लायी सरकार

झारखंड में 31 मार्च से लेकर अब तक 215 केस मिल चुके हैं. इनमें से तीन की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़े के अनुसार, अब तक 97 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. यानी इस तरह राज्य में कोरोना के कुल 115 एक्टिव केस रह गये हैं. आज ही रांची के 10 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आयी है. उन्हें कोविड अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

झारखंड सरकार ने मेडिका को कोरोना सैंपलिंग की दी अनुमति

झारखंड सरकार ने भगवान महावीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल को कोरोना की जांच के लिए रांची से सैंपलिंग करने की अनुमति दी है. मेडिका रांची से सैंपल एकत्र कर अपने कोलकाता अस्पताल में भेजेगा. वहां आरटीपीसीआर पद्धति से सैंपल की जांच की जायेगी. गौरतलब है कि मेडिका ने आइसीएमआर को अपने कोलकाता स्थित लैब में आरटीपीसीआर के जांच की सुविधा की जानकारी दी थी, जिसके बाद यह अनुमति दी गयी है.

Also Read: नये तरीके से कोरोना का मुकाबला करेगा झारखंड, 60 हजार से अधिक प्रवासियों को घर लायी सरकार

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola