Pilot vs Gehlot: एक दिन के उपवास से पूरी होगी पायलट की मनोकामना? कांग्रेस के लिए अनशन बना सिरदर्द
Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Apr 2023 7:06 PM
Pilot vs Gehlot: राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ जो नया मोर्चा खोला है, उसका खामियाजा पार्टी को भी उठाना पड़ सकता है. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर पायलट कल यानी 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करने वाले हैं.
Pilot vs Gehlot: राजस्थान कांग्रेस में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट गुट का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. प्रदेश में एक बार फिर अशोक गहलोत शासन के खिलाफ सचिन पायलट का बगावती तेवर सामने आया है. दरअसल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ उपवास करने का ऐलान किया है. हालांकि उनका उपवास सिर्फ एक दिन का है, लेकिन पायलट के इस कदम ने कांग्रेस आलाकमान का सिरदर्द बढ़ा दिया है.
भ्रष्टाचार के खिलाफ गहलोत सरकार पर निशाना: एक प्रेस वार्ता में सचिन पायलट ने अपनी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार को जितनी कड़ाई से कार्रवाई करनी चाहिए थी वैसी कार्रवाई नहीं हुई, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वो प्रदेश के गहलोत सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे. पायलट ने कहा कि राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खिलाफ खान घोटाले में इसके अलावा ललित मोदी कांड पर कोई सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया.
कांग्रेस ने कहा- कई मुद्दो पर चल रही है जांच: वहीं, राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट की ओर से सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ खोले गये मोर्चे को लेकर कांग्रेस का कहना है कि यह कहना ठीक नहीं है कि प्रदेश की बीजेपी शासन के दौरान हुए घोटालों की जांच नहीं हो रही है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता गजेन्द्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में जांच चल रही है. विधायकों की खरीद फरोख्त मामले की भी जांच हो रही है. ऐसे में यह कहना ठीक नहीं होगा की जांच नहीं हो रही है.
इस साल राजस्थान में होने वाले हैं चुनाव: गौरतलब है कि राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गहलोत सरकार के खिलाफ जो नया मोर्चा खोला है, उसका खामियाजा पार्टी को भी उठाना पड़ सकता है. भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की मांग को लेकर पायलट कल यानी 11 अप्रैल को जयपुर में शहीद स्मारक पर एक दिन का अनशन करने वाले हैं. बता दें, राजस्थान में इस साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में पार्टी के दिग्गज नेता सचिन पायलट का अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाना कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










