ePaper
Live Updates

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : हार के बाद कांग्रेस में बवाल, क्या खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का जाएगा पद?

Updated at : 09 Dec 2020 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : हार के बाद कांग्रेस में बवाल, क्या खराब परफॉर्मेंस वाले मंत्रियों का जाएगा पद?

Rajasthan Panchayat Chunav Result 2020 LIVE : राजस्थान में पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. कांग्रेस सिर्फ पांच जिलों में सिमट कर रह गई है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी अपना गढ़ इस चुनाव में नहीं बचा पाए. वहीं 6 मंत्रियों भी अपना प्रभार का जिला नहीं बचा पाए, जिसके कारण माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों का पर कतरा जा सकता है. राजस्थान पंचायत चुनाव से जुड़े हर अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

फाइनल रिपोर्ट

पंचायत चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. चुनाव आयोग ने फाइनल रिपोर्ट जारी किया है. फाइनल रिपोर्ट के मुताबिक 4371 पंचायत समिति सदस्यों में से बीजेपी को 1985और कांग्रेस को 1852 सीट मिली है.

5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

कांंग्रेस पार्टी सक्रिय

पंचायत चुनाव परिणाम के बाद कांंग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है. बताया जा रहा है जिन सीटों पर पार्टी की हार हुई है और बीजेपी को स्पष्ट बहुमत नहीं है, वहां पर कांग्रेस अपना बोर्ड बनाने कि तैयारी में है

5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

हरकत में कांग्रेस

पंचायत चुनाव के बाद कांग्रेस हरकत में आ गई है. कांग्रेस ने उदयपुर सीट पर प्रमुख और पार्षद तय करने के लिए नेताओं को भेजा है. कद्दावर नेता सत्येंद्र भरद्वाज पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं.

5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

पायलट ने नहीं दिया कोई बयान

राजस्थान पंचायत चुनाव में करारी हार के बाद भी अब तक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कोई बयान नहीं दिया है. सचिन पायलट के गढ़ अजमेर और टोंक में कांंग्रेस को करारी हार मिली है.

5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

नहीं बचा पाए गढ़

राजस्थान में पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो गया है. इस चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है. कांग्रेस सिर्फ पांच जिलों में सिमट कर रह गई है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट भी अपना गढ़ इस चुनाव में नहीं बचा पाए. वहीं 6 मंत्रियों भी अपना प्रभार का जिला नहीं बचा पाए, जिसके कारण माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट विस्तार में इन मंत्रियों का पर कतरा जा सकता है.

5:20 PM. 9 Dec 205:20 PM. 9 Dec

जा सकता है मंत्रीपद

अशोक गहलोत की कैबिनेट विस्तार जल्द ही किया जाएगा. गहलोत कैबिनेट में काम और पंचायत चुनाव के आधार पर मंत्रियों से पद लिया जा सकता है. माना जा रहा है कि जिन मंत्रियों की परफॉर्मेंस खराब है. उनसे पद लिया जा सकता है.

3:08 PM. 9 Dec 203:08 PM. 9 Dec

यह जीत गाँव, गरीब, किसान एवं नारीशक्ति- ईरानी

राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी की जीत पर स्मृति ईरानी ने ट्वीट किया है. स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर लिखा, ‘राजस्थान में संपन्न पंचायत व जिला परिषद चुनाव में बीजेपी राजस्थान को अपना आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश की जनता को धन्यवाद. यह जीत गाँव, गरीब, किसान एवं नारीशक्ति का प्रधानमंत्री नरेंद्र जी की नीतियों पर विश्वास दर्शाती है.’

3:08 PM. 9 Dec 203:08 PM. 9 Dec

पंचायत चुनाव परिणाम पर बोले जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राजस्थान में ज़िला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव में भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिली. ज़िला परिषद के चुनाव में 636 सीटों में से 353 सीटें बीजेपी ने जीतीं. पंचायत समिति की 4,371 सीटों में से 1,990 सीटें बीजेपी को मिलीं.

3:08 PM. 9 Dec 203:08 PM. 9 Dec

हार मानें कांग्रेस-बीजेपी

पंचायत चुनाव परिणाम से गदगद बीजेपी ने कांग्रेस पर अटैक किया है. बीजेपी ने कहा है कि कांंग्रेस नेता अपनी हार मानें. बीजेपी नेता और विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि कांंग्रेस को हार स्वीकार करना चाहिए.

1:57 PM. 9 Dec 201:57 PM. 9 Dec

इधर चुनाव की तैयारी

बता दें कि एक ओर जहां पंचायत चुनाव का परिणाम आया है वहीं जयपुर के 50 निकाय में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने यहां पूरी ताकत झोंक रखी है.

1:57 PM. 9 Dec 201:57 PM. 9 Dec

पार्टी का जनाधार बढ़ेगा

पंचायत चुनाव पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है. डोटासरा ने कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ता जनाधार बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. हम सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं.

1:57 PM. 9 Dec 201:57 PM. 9 Dec

गुलाबचंद कटारिया का बयान

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने बड़ा बयान दिया है. कटारिया ने कहा कि लोग राजस्थान सरकार को इग्नोर कर दिया है. राजस्थान में कांंग्रेस की सरकार अपने ही भार से गिर जाएगी.

1:57 PM. 9 Dec 201:57 PM. 9 Dec

बीजेपी में मैराथन बैठक शुरू

राजस्थान में पंचायत चुनाव में जीत के बाद बीजेपी में मंथन शुरू हो गया हे. बीजेपी राजस्थान हाईकमान की बैठक में गुलाबचंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ मौजूद हैं. वहीं अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

1:57 PM. 9 Dec 201:57 PM. 9 Dec

पायलट की गाड़ी फंस गई

रेगिस्तान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट की गाड़ी फंस गई है. कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में गहलोत-पायलट की लड़ाई में कांग्रेस को राजस्थान में हार का सामना करना पड़ा है.

12:27 PM. 9 Dec 2012:27 PM. 9 Dec

BJP नेताओं का बयान

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पंचायती चुनाव में भाजपा की जीत पर कहा कि ये परिणाम वास्तव में कांग्रेस सरकार के झूठ, फ़रेब, दम्भ व अहंकार की पराजय है तथा यह जीत मोदी सरकार पर जनता के विश्वास की है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पंचायती राज चुनाव के परिणाम इस भ्रष्ट सरकार की विदाई का एक निश्चित संकेत है.

12:27 PM. 9 Dec 2012:27 PM. 9 Dec

ताजा आंकड़ों पर एक नजर

राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने पंचायत समिति की 1,836 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. वहीं, सत्ताधारी दल कांग्रेस ने 1718 सीटों पर कब्जा जमाया है. जिला परिषद की 636 सीटों में से 606 का चुनाव परिणाम भी सामने आ चुका है. बीजेपी को 326 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, कांग्रेस के हिस्‍से में 250 सीटें गई हैं

12:27 PM. 9 Dec 2012:27 PM. 9 Dec

विजय जुलूस में झड़प, एक की मौत

सीकर जिले के फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को पंचायत चुनाव में जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई जबकि दस अन्य लोग घायल हो गये. टोंक पंचायत समिति में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और तीन निर्दलीय उम्मीवारों ने जीत दर्ज की है जो यहां बोर्ड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. उन्होंने कांग्रेस नेता और टोंक के विधायक सचिन पायलट को बोर्ड बनाने के लिए समर्थन दिया है.

12:27 PM. 9 Dec 2012:27 PM. 9 Dec

JP Nadda बोले- पीएम मोदी पर गरीबों, किसानों, मजदूरों का भरोसा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा का राजस्थान में पंचायत, जिला परिषद चुनाव में जीत दर्ज करना, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गरीबों, किसानों, मजदूरों का भरोसा दर्शाता है.

10:29 AM. 9 Dec 2010:29 AM. 9 Dec

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों की चुनावों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई. वहीं सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा. कांग्रेस की जीत की दावेदारी पेश करने वाले कई मंत्री भी पंचायत की परीक्षा में फेल हो गए. चार चरणों में हुए चुनाव के ऐसे परिणाम कांग्रेस के लिए बेहद चौंकाने वाले हैं. वहीं भाजपा का इस परिणाम में मनोबल काफी बढ़ा दिया है.

8:16 PM. 8 Dec 208:16 PM. 8 Dec

अपने ही घर में हार गए चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल

चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल को हार का सामना करना पड़ा है. यहां पंचायत समिति फागलिया में बीजेपी के बोर्ड बनने की प्रबल संभावना है. चौहटन विधायक पदमाराम का गांव है फागलिया. विधायक की पत्नी भी लड़ रही थी प्रधान बनने की मंशा से सदस्य का चुनाव.चौहटन विधायक पदमाराम के क्षेत्र में अड़ियल रवैये से आमजन था परेशान.

7:46 PM. 8 Dec 207:46 PM. 8 Dec

कांग्रेस विधायक राम मेघवाल की पत्नी, बेटे और बेटी ने हासिल की जीत

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस विधायक राम मेघवाल की पत्नी, बेटे और बेटी को जीत मिली है.

7:14 PM. 8 Dec 207:14 PM. 8 Dec

कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्‍मद के भाई अमरदीन फकीर को मिली हार

जैसलमेर में राज्‍य के कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्‍मद के भाई अमरदीन फकीर को हार का मुंह देखना पड़ा है. वह बतौर निर्दलीय चुनाव मैदान में खड़े थे. उन्‍हें कांग्रेस प्रत्‍याशी जानब खान ने मात दी.

6:33 PM. 8 Dec 206:33 PM. 8 Dec

सत्तारुढ़ कांग्रेस का दबदबा

जिला मुख्यालयों में सुबह 9 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद नतीजे आना शुरू हो गए हैं. अब तक की स्थिति में सत्तारुढ़ कांग्रेस का दबदबा नजर आ रहा है.

6:33 PM. 8 Dec 206:33 PM. 8 Dec

RLP बिगाड़ रही गेम

हनुमान बेनीवाल की पार्टी आरएलपी के कई उम्मीदवारों ने पंचायती राज चुनाव में पहली बार जीत हासिल की है. खासतौर से आरएलपी बायतु विधानसभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने में कामयाब हो गई है. शुरुआती रुझानों में जबरदस्त तरीके से कांग्रेस को फायदा और RLP से बीजेपी को नुकसान होता दिखाई दे रहा है.

6:33 PM. 8 Dec 206:33 PM. 8 Dec

कांग्रेस प्रत्याशी कपिल शर्मा विजय घोषित

लक्ष्मणगढ़ के जिला परिषद सदस्य की मतगणना में वार्ड संख्या 5 में कांग्रेस प्रत्याशी कपिल शर्मा, वार्ड संख्या 37 से भाजपा प्रत्याशी कौशल्या देवी, वार्ड संख्या 4 से भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र बगड़िया, बनवारीलाल ढाका कांग्रेस प्रत्याशी विजय घोषित. के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

6:33 PM. 8 Dec 206:33 PM. 8 Dec

कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही है मतगणना

कड़ी सुरक्षा के बीच आज 8 दिसंबर को सभी 21 जिला मुख्यालय पर सुबह 9:00 बजे से मतगणना (Counting of votes) जारी है. काउंटिंग के दौरान मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

5:45 PM. 8 Dec 205:45 PM. 8 Dec

बाड़मेर में बीजेपी को बड़ा झटका

बाड़मेर में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. बाड़मेर जिले में कांग्रेस को दो जिलापरिषद की सीट पर जीत मिली है, जबकि पंचायत समिति में भी कांग्रेस को जीत मिली है.

5:45 PM. 8 Dec 205:45 PM. 8 Dec

चुरू में फंसा विवाद

चुरू जिला परिषद की सीट के लिए विवाद शुरु हो गया है. वार्ड 11 में पार्षद पद पर बीजेपी उम्मीदवार 70 वोट से जीत गए हैं, जबकि कांग्रेस इस सीट से रिकांउटिंग की मांग कर रही है. चुरू में मामला कांटे की टक्कर माना जा रहा है.

5:45 PM. 8 Dec 205:45 PM. 8 Dec

बीजेपी ने जीत दर्ज

राजसमंद जिला परिषद चुनाव का परिणाम आ गया है. राजसमंद में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. बीजेपी का यहां बोर्ड बनना तय है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

कांग्रेस ने जीता हनुमानगढ़ का किला

कांग्रेस ने हनुमानगढ़ जिला परिषद चुनाव में भारी जीत दर्ज किया है. हनुमान गढ़ जिले में अब कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है. यहां की 21 सीटों में कांंग्रेस ने 13 पर जीत दर्ज की है, जबकि दो पर माकपा को भी जीत मिली है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

टोंक जिलापरिषद में पायलट को झटका

टोंक जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. 25 सीटों के परिणाम घोषित किया गया है. सचिन पायलट के 10 सदस्य ही यहां जीते हैं, 15 सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

1485 सीटों का परिणाम घोषित

राजस्थान में करीब 1485 सीटों का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें से 660 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. वहीं 604 सीटों पर बीजेपी को जीत मिली है, जबकि 222 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं. वहीं टोंक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की पुत्रवधू की हार भी चर्चा में है. टोंक सीट पर बीजेपी की ममता जाट ने कांग्रेस के प्रियंका चौधरी को हराया है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

उदयपुर में लगाई सेंध

उदयपुर में कांग्रेस ने बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगा दी है. कांंग्रेस ने उदयपुर के 12 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज की है. उदयपुर सीट बीजेपी के दबदबे वाली सीट रही है. वहीं झालरापाटन मेंं बीजेपी आगे चल रही है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

बांसवाड़ा में कांग्रेस विजयी

राजस्थान के पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है. बांसवाड़ा में कांग्रेस ने भारी जीत दर्ज की है. कांग्रेस ने 11 में से 7 सीटों पर जीत दर्ज किया है . वहीं बीजेपी को 3 सीट मिली है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

टोंक में कांग्रेस विजयी

टोंक के देवली पंचायत के 21 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं. कांग्रेस ने 10, भाजपा ने 8 और 3 सीटों पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है.

4:30 PM. 8 Dec 204:30 PM. 8 Dec

जालौर में बीजेपी को बढ़त

जालौर में कांटे की टक्कर चल रही है. जालौर के सांचौर पंचायत समिति सीट पर हुए चुनाव परिणाम में 15 सीटों पर भाजपा,9 सीटों पर कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है.

1:33 PM. 8 Dec 201:33 PM. 8 Dec

वसुंधरा के गढ़ में पल्टी बाजी

बीजेपी नेता और राज्य के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया के क्षेत्र में बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वसुंधरा के क्षेत्र झालरापाटन और पिड़ावा, खानपुर और बकानी में बीजेपी को बहुमत मिला है. बता दें कि 8 में से 6 पर बीजेपी को जीत मिली है.

1:33 PM. 8 Dec 201:33 PM. 8 Dec

श्रीमाधोपुर में कांग्रेस को भारी बढ़त

श्रीमाधोपुर में कांग्रेस को भारी बढ़त नजर आ रही है. 23 में से कांंग्रेस 12 सीटों पर जीती है, जबकि बीजेपी 9 सीटों पर और निर्दलीय दो सीटों पर जीत दर्ज किया है. श्रीमाधोपुर में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय

1:33 PM. 8 Dec 201:33 PM. 8 Dec

हनुमानगढ़ जिले का रिजल्ट

हनुमानगढ़ जिले में प्रभारी मंत्री गोविंद डोटासरा की रणनीति काम आई. जिले के 7 पंचायत समिति का परिणाम आ गया है. जिले की पीलीबंगा, संगरिया, हनुमानगढ़ व टिब्बी में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है. वहीं तीन सीट पर किसी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है.

1:33 PM. 8 Dec 201:33 PM. 8 Dec

चुनाव में कांग्रेस को दो सीटों पर जीत

हनुमान बेनीवाल के गढ़ नागौर में बीजेपी-आरएलपी का जलवा बरकरार है. मेढाता पंचयात समिति सीट पर हुए चुनाव में कांग्रेस को दो सीटों पर जीतमिली है, जबकि बीजेपी और आरएलपी को 9सीटें मिली है.

LIVE Bharat Bandh In Bihar : पटना में बंद समर्थकों की पुलिस से झड़प, BJP का बैनर पोस्टर फाड़ा गया, जबरदस्त हंगामा

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

उदयपुर में जनता और कुबेर सेना ने कांग्रेस-बीजेपी को पछाड़ा

उदयपुर सीट पर जनता और कुबेर सेन ने कांंग्रेस और बीजेपी को पछाड़ दिया है. भिंडर पंचायत समिति में इस संगठन के 11 में से 6 सीटों पर कब्जा हुआ है. जबकि तीन पर कांग्रेस और दो पर बीजेपी आगे है.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

चुरू में ढ़हा कांग्रेस का किला

चुरू के सुजानगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस का किला ढ़हा दिया है. सुजानगढ़ के वार्ड 16 से बीजेपी कैंडिडेट सरिता देवी ने जीत दर्ज की है. इस सीट पर आजतक बीजेपी नहीं जीती थी. बीजेपी के उम्मीदवार ने यहां पर कांग्रेस कैंडिडेट को 590 वोटों से हराया है.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

जैसलमेर में कांटे का मुकाबला

जैसलमेर में कांटे का मुकाबला दिख रहा है. यहां 17 सीटों पर काउंटिंग जारी है. अभी तक रूझानों के मुताबिक 7 पर बीजेपी और 7 पर कांग्रेस जीत रही है, जबकि 3 सीट निर्दलीय के खाते में जाती दिख रही है.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

जालौर के सरनाऊ में कांग्रेस जीती

जालौर के सरनाऊ पंचायत में कांग्रेस नेता जीत दर्ज कल ली है. सरनाऊ में अब कांग्रेस का बनेगा प्रधान बनेगा. सरनाऊ की 15 सीटों में से 7 सीटों पर कांग्रेस जीती है. वहीं एक सीट पर कांंग्रेस के सपोर्टिंग उम्मीदवार जीत दर्ज कर चुके हैं.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

जालौर में कांटे की टक्कर

जालौर में कांंग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. यहां के जसवंतपुरा में 14 सीटों पर गिनती हुई है, जिसमें सात पर कांंग्रेस और सात पर बीजेपी आगे चल रही है. दूसरे राउंड की गिनती अब शुरू होगी.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

टोंक से निर्दलीय जीते

टोंक सीट से भी पहला परिणाम आ गया है. यहां के वार्ड पांच से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज किया है. टोंक सीट से सचिन पायलट वर्तमान में विधायक हैं.

12:38 PM. 8 Dec 2012:38 PM. 8 Dec

बारमेर में कांग्रेस जीती

बारमेर में कांग्रेस ने जीत दर्ज कर ली है. बारमेर जिले के 21 सीट में से 20 का चुनाव परिणाम आ चुका है, जिसमें कांग्रेस 14 सीट, बीजेपी 5 सीट और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत चुके हैं.

11:19 AM. 8 Dec 2011:19 AM. 8 Dec

बीजेपी आगे

अजमेर के शुरुआती रूझान में बीजेपी आगे चल रही है. वहीं कुछ वार्ड में कांग्रेस भी जीती है. वार्ड 1 से नुसरा नूर कांग्रेस उम्मीदवार जीते. वार्ड 12 से कांग्रेस की सरोज जीती, वार्ड 13 से बीजेपी की मंजू जीती. वार्ड 14 से बीजेपी की अरुणा टांक जीती, वार्ड 18 से बीजेपी की सूरजा देवी जीती.

11:19 AM. 8 Dec 2011:19 AM. 8 Dec

पंचायत चुनाव का परिणाम

राजस्थान में लंबें इंतजार के बाद आज पंचायत चुनाव का परिणाम जारी हो जाएगा. 21 जिलों में मतगणना जारी है. शुरूआती रूझान के मुताबिक सचिन पायलट के क्षेत्र कहे जाने वाले अजमेर में बीजेपी आगे चल रही है. बता दें कि 636 जिला परिषद और 4371 पंचायत समिति पदों के नतीजे आज जारी हो जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola