ePaper

अशोक गहलोत के इस बयान से फंसा कैबिनेट विस्तार का पेंच, हाईकमान से मिले बिना सचिन पायलट लौटेंगे राजस्थान!

Updated at : 15 Jun 2021 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
अशोक गहलोत के इस बयान से फंसा कैबिनेट विस्तार का पेंच, हाईकमान से मिले बिना सचिन पायलट लौटेंगे राजस्थान!

Rajasthan Cabinet Vistar: अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बयान दिया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अब एक-दो महीने तक अपने घर से ही कामकाज करुंगा. उन्होंने आगे कहा कि सभी तरह के मीटिंग वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा. गहलोत के इस बयान से कैबिनेट विस्तार अभी न होने के संकेत निकाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Vistar: राजस्थान कांग्रेस में जारी सियासी संकट अभी टलता हुआ नजर नहीं आ रहा है. कैबिनेट विस्तार के अटकलों के बीच सीएम अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दे दिया है. अशोक गहलोत ने कहा है कि डॉक्टर ने मुझे सलाह दिया है कि आप दो महीने तक किसी से न मिले और वर्चुअल माध्यम के जरिए ही मीटिंग करें. बताया जा रहा है कि गहलोत के इस बयान से मंत्रिमंडल विस्तार पर पेंच फंस सकता है.

अशोक गहलोत ने सोमवार को एक बयान दिया कि डॉक्टरों की सलाह के बाद मैं अब एक-दो महीने तक अपने घर से ही कामकाज करुंगा. उन्होंने आगे कहा कि सभी तरह के मीटिंग वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा. गहलोत के इस बयान से कैबिनेट विस्तार अभी न होने के संकेत निकाले जा रहे हैं.

मंत्रालय से रिपोर्ट तलब- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अशोक गहलोत ने सभी मंत्रालय से मंत्रियों की रिपोर्ट तलब की है. मंत्री के विभाग के साथ-साथ जिला प्रभार का भी रिपोर्ट तलब किया गया है. बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है.

सचिन पायलट राजस्थान लौटेंगे- इधर, सचिन पायलट दिल्ली से आज राजस्थान लौट सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस हाईकमान से मिले बिना सचिन पायलट राजस्थान लौटेंगे. बताया जा रहा है कि हाईकमान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार एक्टिव है. पिछ्ले दिनों प्रभारी महासचिव अजय माकन ने इसके संकेत भी दिए थे.

Also Read: Rajasthan News: अब बसपा से आए विधायकों ने खोला मोर्चा, अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार पर कही ये बात

Posted By: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola