ePaper

राजस्थान कैबिनेट में शामिल होंगे पायलट के पांच विधायक? केसी वेणुगोपाल-अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद चर्चा तेज

Updated at : 25 Jul 2021 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान कैबिनेट में शामिल होंगे पायलट के पांच विधायक? केसी वेणुगोपाल-अजय माकन के जयपुर दौरे के बाद चर्चा तेज

Ashok Ghelot Rajasthan Cabinet Expansion : पंजाब और उत्तराखंड के बाद कांग्रेस आलाकमान राजस्थान का विवाद सुलझाने में जुटी है. पार्टी ने अपने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को सुलह का फॉर्मूला लेकर जयपुर भेजा.

विज्ञापन

पंजाब और उत्तराखंड के बाद कांग्रेस आलाकमान राजस्थान का विवाद सुलझाने में जुटी है. पार्टी ने अपने संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राजस्थान के प्रभारी अजय माकन को सुलह का फॉर्मूला लेकर जयपुर भेजा, जिसके बाद दोनों नेताओं की सीएम अशोक गहलोत से देर रात तक बातचीत चली.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान के नए कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट कैंप के पांच करीबी नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है. इनमें विश्वेंद्र सिंह, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्र सिंह शेखावत, रमेश मीणा और मुरारी लाल मीणा का नाम शामिल है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में 28 जुलाई तक कैबिनेट का विस्तार किया जा सकता है.

संसदीय सचिव भी बनाया जा सकता है- राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा के मुताबिक राजस्थान में पहली बार चुनकर आए विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है. इसमें गहलोत, पायलट और निर्दलीय विधायकों को शामिल किया जाएगा. हालांकि इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भी लाना होगा. पायलट ने अपने कैंप से विधायकों का नाम आलाकमान को सौंप दिया है.

विभाग बंटवारा रहेगा सीएम का विशेषाधिकार- बताया जा रहा है कि राजस्थान में कैबिनेट विस्तार के बाद विभाग बंटवारे का विशेषाधिकार सीएम के पास ही रहेगा. सूत्रों के अनुसार केसी वेणुगोपाल और अजय माकन के साथ सीएम अशोक गहलोत के बीच हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया. वहीं आज मीडिया से बात करते हुए अजय माकन ने कहा कि हमने कैबिनेट विस्तार, राजनीतिक नियुक्ति और संगठन में विस्तार को लेकर अपने नेताओं से बातचीत की है. जल्द ही इस पर फैसला किया जाएगा.

Also Read: सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सुलह के प्रयास तेज, आलाकमान ने CM को सुनाया कैबिनेट विस्तार का ‘फॉर्मूला’

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola