Raid 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने चली कछुए की चाल, कमाई ने खोले पत्ते
Box Office Report
Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने दुनियाभर में 206.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में जानिए फिल्म की अब तक की वर्ल्डवाइड और नेट बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Raid 2 Worldwide Collection: अजय देवगन की नई रिलीज एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘रेड ‘2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता के साथ आगे बढ़ रही है. राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिस्पांस मिला है. अब फिल्म की रिलीज को 22 दिन हो चुके हैं, और अब इसकी कमाई में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं, दुनियाभर में फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है.
रेड 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन ने एक बार फिर ईमानदार आईआरएस ऑफिसर अमय पटनायक के किरदार में वापसी की है, और इस किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.75 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 40.6 करोड़ की कमाई की. अब तक भारत में फिल्म की कुल कमाई 155 करोड़ रुपये हो चुकी है.
वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रेड 2 ने दुनियाभर में 206.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह कलेक्शन फिल्म को इस साल की सबसे सफल फिल्मों में शुमार करता है. रेड 2 ने स्काई फोर्स, शैतान, सिकंदर, जाट और केसरी चैप्टर 2 जैसी फिल्मों को वर्ल्डवाइड कमाई में पीछे छोड़ दिया है.
अजय देवगन की इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड
- रेड- 155 करोड़
- शैतान- 148.21 करोड़
- सिंघम रिटर्न्स- 140.6 करोड़
- गोलमाल 3- 106.64 करोड़
- सन ऑफ सरदार- 105.1 करोड़
स्टारकास्ट और कहानी
फिल्म में अजय देवगन के साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं. वहीं, रितेश देशमुख खलनायक का किरदार निभाएं हैं, जिसे दर्शकों ने खूब अच्छा रिस्पांस भी दिया है. फिल्म की कहानी भ्रष्टाचार और काले धन के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावा सौरभ शुक्ला, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और रजत कपूर जैसे सशक्त कलाकारों ने फिल्म को और मजबूत बना दिया है.
यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection Day 42: 42वें दिन सनी देओल की ‘जाट’ हिट या फ्लॉप, कमाई में हुआ खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










