Writers Honor Ceremony : झारखंड साहित्य अकादमी स्थापना संघर्ष समिति की ओर से रविवार को रांची स्थित प्रेस क्लब में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है, जिसमें उन साहित्यकारों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने साहित्य की सेवा की है और जिनका योगदान अमूल्य है. सम्मानित होने वाले साहित्यकारों की सूची संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिरोमणि महतो और महासचिव नीरज नीर ने मीडिया को जानकारी दी कि सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर ढाई बजे से शाम के 5:30 बजे तक चलेगा. इस सम्मान समारोह में सम्मानित होने वाले साहित्यकार की सूची इस प्रकार है- Also Read : अनुज लुगुन को 2023 का मलखान सिंह सिसौदिया कविता पुरस्कार दिए जाने की घोषणा, कवि ने कहा- ‘उलगुलान’ हमारी सामूहिक चेतना की बुनियाद बिरसा मुंडा शिखर सम्मान से सम्मानित जयनंदन को समग्र साहित्यिक अवदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. बिनोद बिहारी महतो स्मृति सम्मान प्राप्त अनिता रश्मि को उत्कृष्ट साहित्यिक लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा.-राधा कृष्ण स्मृति सम्मान से सम्मानित कालेश्वर को कथा लेखन के लिए-भारत आयावर स्मृति सम्मान से सम्मानित विनय सौरव को समकालीन कविता के लिए . डॉ रामदयाल मुंडा स्मृति सम्मान प्राप्त नीलाेत्पल रमेश को कथेतर साहित्य लेखन के लिए. कॉमरेड महेंद्र प्रसाद सिंह स्मृति सम्मान प्राप्त अनिल किशोर सहाय को साहित्य पत्रकारिता के लिए.रघुनाथ महतो स्मृति सम्मान प्राप्त डॉ मुकुंद रविदास को खोरठा कविता संग्रह के लिए. सुशीला सामद स्मृति सम्मान प्राप्त अलोका कुजूर को कुड़ुख हिंदी लेखन के लिए.-रघुनाथ मुर्मू स्मृति सम्मान प्राप्त श्याम सी टुडू को संथाली साहित्य के लिए. श्रीनिवास पानुरी स्मृति सम्मान प्राप्त सुकुमार को खोरठा भाषा संस्कृति के लिए. सृष्टिधर महतो स्मृति सम्मान प्राप्त महादेव डुंगरियार को कुड़माली भाषा संस्कृति के लिए. गिरधारी राम गंझू स्मृति सम्मान प्राप्त डॉ विरेन्द्र कुमार महतो गोतिया को नागपुरी भाषा साहित्य के लिए सम्मानित किया जाएगा.