बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा की किताब ‘Becoming’ की रिकॉर्ड बिक्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 10:59 AM
न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के संस्मरण ‘बिकमिंग’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक हफ्ते में ही किताब की 14 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं. क्राउन पब्लिशिंग ने बताया कि 13 नवंबर को रिलीज हुई किताब की अमेरिका और कनाडा में डिजिटल और प्रिंट […]
न्यूयॉर्क : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा के संस्मरण ‘बिकमिंग’ को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. एक हफ्ते में ही किताब की 14 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं. क्राउन पब्लिशिंग ने बताया कि 13 नवंबर को रिलीज हुई किताब की अमेरिका और कनाडा में डिजिटल और प्रिंट समेत 14 लाख प्रतियां बिक चुकी हैं. मांग के आधार पर प्रकाशकों ने किताब की 30 लाख प्रतियां छपवायी हैं.
रिलीज के दिन ही किताब की सात लाख 25 हजार से ज्यादा प्रतियां बिक गयी थीं, जो अपनेआप में एक रिकॉर्ड है. क्राउन पब्लिशिंग ने ये भी कहा, ‘बिकमिंग’ फिलहाल ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, स्पेन, डेनमार्क और फिनलैंड में गैर काल्पनिक श्रेणी में नंबर 1 किताब बनी हुई है.’
‘बिकमिंग’ बिक्री के मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन की किताब को भी काफी पीछे छोड़ चुकी है. हिलेरी की किताब ‘लिविंग हिस्ट्री’ की पहले हफ्ते में करीब छह लाख प्रतियां बिकी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










