ePaper

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु के रोल के लिए प्रणाली-हर्षद नहीं थे पहली पसंद,इन्होंने मारी लात

Updated at : 17 Sep 2023 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में अक्षरा-अभिमन्यु के रोल के लिए प्रणाली-हर्षद नहीं थे पहली पसंद,इन्होंने मारी लात

ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे लंबे समय तक चलने वाले टीवी शो में से एक है, जिसने अपनी कहानी से लाखों दिलों पर कब्जा कर लिया है. ऐसे में क्या आपको पता है कि हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ अक्षरा और अभिमन्यु के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे.

विज्ञापन
undefined

ये रिश्ता क्या कहलाता है की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. निर्माताओं ने अपनी दिलचस्प कहानियों से दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है. फैंस हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं.

undefined

रीम शेख

लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री रीम शेख ने तुझसे है राब्ता, गुल मकई, फना: इश्क में मरजावां और अन्य शो में अपने अभिनय कौशल से दर्शकों को प्रभावित किया है. कथित तौर पर, अभिनेत्री को अक्षरा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.

undefined

अनुष्का सेन

अभिनेत्री अनुष्का सेन एक बाल कलाकार के रूप में काम कर रही हैं और उन्होंने एक लंबा सफर तय किया है. कथित तौर पर अभिनेत्री को अक्षरा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया था, क्योंकि वो फिट नहीं बैठ रही थी.

undefined

अदा खान

कथित तौर पर नागिन अभिनेत्री अदा खान को भी ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा की भूमिका के लिए ऑफर मिला था, लेकिन कुछ दूसरे वर्क कमिटमेंट की वजह से वह शो का हिस्सा नहीं बन पाई.

undefined

जन्नत जुबैर

टीवी अभिनेत्री और यूट्यूबर जन्नत जुबैर को काशी – अब ना रहे तेरा कागज कोरा, फुलवा और तू आशिकी में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. कथित तौर पर अभिनेत्री को अक्षरा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन एक्ट्रेस किसी अन्य शो का हिस्सा बनना चाहती थी.

undefined

हेली शाह

एक्ट्रेस हेली शाह ने कई टीवी शोज में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता. कथित तौर पर अभिनेत्री को अक्षरा की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से इस ऑफर को ठुकरा दिया.

undefined

कुशाल टंडन

अभिनेता कुशाल टंडन को बेहद, एक हजारों में मेरी बहना है, बेबाकी जैसे सीरियल्स में देखा गया था. हालांकि एक्टर को ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिमन्यु का रोल ऑफर किया गया था. लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

undefined

शिविन

लोकप्रिय टीवी अभिनेता शिविन नारंग जो बेहद 2 में रुद्र रॉय के रूप में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं, उन्हें कथित तौर पर टेली चक्कर के अनुसार अभिमन्यु की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन अभिनेता ने मना कर दिया.

undefined

रवि दुबे

अभिनेता रवि दुबे ने जमाई राजा, 12/24 करोल बाग जैसे कई टीवी शो में काम किया है. कथित तौर पर अभिनेता को अभिमन्यु की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया क्योंकि उनकी टीवी पर लौटने की कोई योजना नहीं थी.

undefined

करण सिंह ग्रोवर

हैंडसम अभिनेता करण सिंह ग्रोवर को कुबूल है, दिल मिल गए, कसौटी जिंदगी की जैसे लोकप्रिय टीवी शो में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है. कथित तौर पर अभिनेता को अभिमन्यु की भूमिका की पेशकश की गई थी, लेकिन वह टीवी पर वापस नहीं लौटना चाहते थे. करण अपने बॉलीवुड करियर पर फोकस करना चाहते थे.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola