PHOTOS: क्यों खेला जाता है गरबा और डांडिया? तस्वीरों में जानिए नवरात्रि से क्या है इसका कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन
PHOTOS: क्यों खेला जाता है गरबा और डांडिया? तस्वीरों में जानिए नवरात्रि से क्या है इसका कनेक्शन

Garba-Dandiya: शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों लोग देवी के नौ स्वरूपों के दर्शन और पूजन के साथ डांडिया और गरबा भी खेलते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर नवरात्रि पर ही डांडिया और गरबा क्यों खेला जाता है?

विज्ञापन
undefined

Garba-Dandiya: शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो चुकी है. इन दिनों लोग देवी के नौ स्वरूपों के दर्शन और पूजन के साथ डांडिया और गरबा भी खेलते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर नवरात्रि पर ही डांडिया और गरबा क्यों खेला जाता है? महाराष्ट्र और गुजरात में होने वाले इस लोक नृत्य का मां दुर्गा से सीधा कनेक्शन है.

undefined

वैसे तो गरबा और डांडिया खेलों की उत्पती गुजरात से हुई थी. लेकिन देवी के भक्त पूरे देश में है इसलिए नवरात्रि में नृत्य का आयोजन सामूहिक तौर पर देशभर में होता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ये नृत्य केवल नवरात्रि के दौरान ही किए जाते हैं. क्योंकि ये नृत्य देवी दुर्गा और राक्षस महिषासुर के बीच नौ दिवसीय युद्ध का दर्शाने और विजय का प्रतीक माना जाता है, इसमें देवी दुर्गा विजयी हुई थी. इसलिए नवरात्रि में इस नृत्य साधना से भक्त देवी को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गरबा का मतलब- गर्भ दीप होता है. विशेषज्ञों की मानें तो गरबा या डांडिया नृत्य अलग-अलग तरीके से खेला जाता है. जब भक्त डांडिया खेलते है तो इसमें देवी की आकृति का ध्यान किया जाता है, जो समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

undefined

नृत्य से पहले ऐसे करते हैं देवी का ध्यान

गरबा नृत्य से पहले देवी की पूजा होती है. इसके बाद देवी की तस्वीर या प्रतिमा के सामने मिट्टी के कलश में छेद करके दीप जलाया जाता है. फिर उसके बाद उसमे चांदी का सिक्का भी डालते हैं. इसी दीप की हल्की रोशनी में इस नृत्य को भक्त करते है. इस खेल का मतलब होता है कि पुरुष और महिलाएं देवी दुर्गा और राक्षस-राजा महिषासुर की तरह लड़ाई कर रहे हैं. गरबा पोशाक में 3 भाग होते हैं. महिलाएं चोली या ब्लाउज, चन्या या लंबी स्कर्ट और चमकदार दुपट्टा पहनती हैं और पुरुष कडू के साथ पगड़ी पहनते हैं. इसे करने का एक तरीका होता है, जिसमें ताल से ताल मिलाने के लिए महिलाएं और पुरुषों का दो या फिर चार का समूह बनाकर नृत्य करते हैं.

Also Read: PHOTOS: ये हैं यूपी के प्रसिद्ध मां दुर्गा का मंदिर, जहां दर्शन मात्र से भक्तों की मुरादें होती हैं पूरी

undefined

पुरुष और महिलाएं डांडिया नृत्य

इसमें पुरुष और महिलाएं दोनों रंगीन और सजावटी बांस की छड़ियों के साथ ढोलक और तबला जैसे वाद्ययंत्रों पर नृत्य करते हैं. इसे देवी-देवताओं और राक्षसों के बीच युद्ध को प्रस्तुत करने का एक सुंदर तरीका माना जाता है. डांडिया के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले रंग-बिरंगे शेड्स देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करते हैं.

undefined

गरबा और डांडिया

ऐसा कहा जाता है कि डांडिया नृत्य के समय शेड्स से लड़ने से जो आवाज उत्पन्न होती है, उससे पॉजिटिव एनर्जी आती है. इसके अलावा जीवन की नकारात्मकता भी समाप्त हो जाती है. ठीक ऐसे में गरबा नृत्य के दौरान महिलाएं तीन तालियों का प्रयोग करती है, जिससे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: लखनऊ के जानकीपुरम में बना है दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, दशहरा में घूमना न भूलें

undefined

क्यों मनाया जाता है गरबा और डांडिया

माना जाता है कि वर्षों पहले गुजरात में लोग महिषासुर राक्षस के आतंक से काफी ज्यादा परेशान थे, तब लोगों की परेशानी देखकर ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने माता से मदद की गुहार लगाई. देवताओं के प्रकोप से तब देवी जगदंबा प्रकट हुईं और उन्होंने राक्षस का वध किया. जिसके बाद से हर साल नवरात्रि का पर्व मनाया जाने लगा और लोग जश्न के रूप में नौ दिनों का उपवास करते हैं और माता को प्रसन्न करने के लिए गरबा और डांडिया खेलते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola