ePaper

Shardiya Navratri 2023: लखनऊ के जानकीपुरम में बना है दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, दशहरा में घूमना न भूलें

Updated at : 15 Oct 2023 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2023: लखनऊ के जानकीपुरम में बना है दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल, दशहरा में घूमना न भूलें

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. लखनऊ में भी दुर्गा पंडाल सज रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो गई है. नवरात्रि मां दुर्गा की उपासना के नौ दिन हैं जिसमें उनके नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. इसे और खास बनाने के लिए सभी जगहों पर दुर्गा पंडाल का आयोजन किया जाता है. लखनऊ में भी दुर्गा पंडाल सज रहे हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से.

undefined

जानकीपुरम दुर्गा पंडाल

राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम सेक्टर एफ में दुर्गा पार्क में दुर्गा पंडाल सजाया गया है. यह पंडाल देखने लायक है. इस पंडाल को वृंदावन के प्रेम मंदिर के तर्ज पर बनाया गया है. बताया जा रहा है यह पंडाल करीब एक करोड़ की लागत में बना . यह दुनिया का सबसे बड़ा दुर्गा पंडाल है. इसे भक्तों के लिए आज से खोल दिया गया है. बता दें इस पश्चिम बंगाल के कारीगरों द्वारा बनाया गया है.

undefined

श्री राम कृष्ण मठ,  निराला नगर

लखनऊ के राम कृष्ण मठ का दुर्गा पंडाल बेहद खास होता है. इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यहाँ की दुर्गा प्रतिमा शहर में काफी फेमस है.

Also Read: लखनऊ में कोलकाता के कारीगर ने शुरू की थी दुर्गा पंडाल लगाने की परंपरा, बनाई थी माता की पहली मूर्ति
undefined

बादशाह नगर

यूपी की राजधानी लखनऊ के बादशाह नगर में दुर्गा पंडाल सजना शुरू हो गया है. जगह-जगह पर पंडाल लगाया है. दूर-दूर से लोग यहां आते हैं.

undefined

भूतनाथ मार्केट

लखनऊ के भूतनाथ मेट्रो स्टेशन के ठीक बगल में भारती पूजा पार्क है. यहां पर दुर्गा पंडाल सज गया है. पूरा भूतनाथ मार्केट रंगीन रोशनी से घिरा हुआ है. शाम के वक्त यह नजारा देखने लायक होता है. नवरात्रि के पहले दिन भक्त माता रानी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े हैं.

Also Read: Cheapest Cloth Market In Lucknow: लखनऊ में यहां मिलते हैं सबसे सस्ते कपड़े, ये हैं मार्केट के नाम
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola