12th Fail की सफलता के बाद विक्रांत मैसी की चमकी किस्मत, हाथ लगा एकता कपूर संग बड़ा प्रोजेक्ट

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Jan 2024 5:49 PM

विज्ञापन

12th fail

'12वीं फेल' की सफलता का स्वाद चखने के बाद विक्रांत मैसी के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट लगा है. जी हां एक्टर जल्द ही एकता कपूर की अपकममिंग अनटाइटल्ड पॉलिटिकल थ्रिलर में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं, जो 2000 के दशक की शुरुआत की एक चौंकाने वाली सच्ची कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है

विज्ञापन
undefined

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित विक्रांत मैसी की हालिया फिल्म ‘12वीं फेल‘ ने भारत में 55 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. मूवी को दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स का भी ढेर सारा प्यार मिल रहा है.

undefined

विक्रांत मैसी की एक्टिंग की दुनिया दीवानी हो गई. उनके दमदार डायलॉग्स से लेकर वास्तविक एक्टिंग की सब तारीफ कर रहे हैं. अब एक्टर के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है.

undefined

विक्रांत मैसी एकता कपूर की अपकममिंग अनटाइटल्ड पॉलिटिकल थ्रिलर में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं, जो 2000 के दशक की शुरुआत की एक चौंकाने वाली सच्ची कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने देश पर गहरा प्रभाव डाला और भारत में राजनीतिक परिदृश्य को नया आकार दिया.

undefined

लोकप्रिय डिजिटल सीरीज ‘ग्रहण’ के निर्देशक रंजन चंदेल इस फिल्म का निर्देशन करेंगे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर इस कहानी को बड़े पर्दे पर लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

undefined

अनटाइटल्ड फिल्म का निर्माण शोभा कपूर, एकता कपूर, अमूल वी. मोहन और अंशुल मोहन द्वारा किया जाएगा. कहानी असीम अरोड़ा ने लिखी है. निर्माता फिल्म के बारे में जल्द ही ऑफिशियल घोषणा करेंगे. निर्देशक रंजन ने अपना प्री-प्रोडक्शन कार्य पहले ही शुरू कर दिया है.

undefined

विक्रांत मैसी इन-दिनों अपनी फिल्म 12वीं फेल की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. उनकी फिल्म को IMDb इंडिया की लिस्ट में नंबर 1 पर रेटिंग दी गई है.

undefined

भले ही यह फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया है.

undefined

फिल्म 12वीं फेल की कहानी की बात करें तो यह आईपीएस ऑफिसर मनोज शर्मा की बायोपिक है. इस फिल्म में उनके संघर्ष की कहानी दिखाई गई है कि कैसे एक 12वीं फेल लड़का अपने परिवार और देश के लिए कुछ करने की चाहत में आईपीएस बनता है.

undefined

यह फिल्म 27 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है. सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद. यह फिल्म 29 दिसंबर, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+होस्टार पर रिलीज हुई थी.

Also Read: 12th Fail: अनुराग कश्यप ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बदकिस्मत था कि मुझे एक बार भी…
विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola