Varanasi News: एक महीने बाद पुराने स्वरूप में हुई मां गंगा की आरती, देखें तसवीरें

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Feb 2022 9:45 PM

विज्ञापन

Varanasi News, Ganga Aarti: दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती अपने प्राचीन स्वरूप में 7 ब्राह्मणों द्वारा पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुई. इस दौरान समिति द्वारा श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने के लिए बराबर अनुरोध किया गया.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News, Ganga Aarti: दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती अपने प्राचीन स्वरूप में 7 ब्राह्मणों द्वारा पूरी भव्यता के साथ सम्पन्न हुई. इस दौरान समिति द्वारा श्रद्धालुओं से कोविड गाइडलाइंस का पालन करने के लिए बराबर अनुरोध किया गया. सभी मास्क लगाकर गंगा आरती में शामिल हुए. आज की भव्य गंगा आरती के दौरान कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए मां गंगा से प्रार्थना की गई.

undefined

गंगा सेवा निधि द्वारा दशाश्वमेध घाट पर होने वाली विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक महाआरती अपने प्राचीन व भव्य स्वरूप में हुई. पिछले एक माह से दशाश्वमेध घाट मां गंगा की आरती सांकेतिक रूप से सम्पन्न हो रही थी. 10 जनवरी 2022 से सांकेतिक रूप से हो रही थी, क्योंकि कोविड गाइडलाइन के तहत चार बजे के बाद घाट पर आना प्रतिबंधित हो गया था, लेकिन कोविड केस में कमी को देखते हुए फिर से प्राचीन स्वरूप में मां गंगा की आरती 7 ब्राह्मणों द्वारा कराई गई.

undefined

गंगा आरती देखने आ रहे सभी पर्यटकों को कोरोना गाइडलाइन के तहत उचित दूरी के साथ बैठाया जा रहा है. उनसे लगातार निवेदन किया जा रहा है कि आरती स्थल पर मास्क लगाकर रहे. मां गंगा से भव्य आरती के दौरान प्रार्थना की जा रही है कि कोरोना महामारी से जल्द ही निजात मिले और पूरे विश्व में शांति व्याप्त हो.

undefined

गंगा आरती में शामिल होने आयी श्वेता पांडेय ने कहा कि मैं सांकेतिक आरती को काफी समय से देख रही हूं. वापस प्राचीन आरती को होता हुआ देखकर सुखद अनुभूति हो रही हैं. मां गंगा से यही प्रार्थना है कि कोरोना खत्म हो जाये, ताकि पर्यटन करने को मिले और मास्क से मुक्ति मिले.

undefined

छत्तीसगढ़ से आये राजेश पांडे ने कहा कि पहले की तरह मां गंगा की भव्य आरती देखकर अच्छा लगा. हमने आरती के दौरान मास्क लगाकर कोविड गाइडलाइंस का पालन किया. इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव आदि उपस्थित थे.

फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola