ePaper

TRAI: एक फोन कॉल और उड़ जाएगी जीवन भर की कमाई, ट्राई ने ग्राहकों को किया सावधान, जानें पूरी बात

Updated at : 16 Nov 2023 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
TRAI: एक फोन कॉल और उड़ जाएगी जीवन भर की कमाई, ट्राई ने ग्राहकों को किया सावधान, जानें पूरी बात

सरकार के द्वारा साइबर फ्रॉड पर लगमा लाने के लिए हर स्तर पर सख्त कोशिशें की जा रही है. मगर, फ्रॉड रोज नये तरीके लोगों को ठगने के लिए निकाल लेते हैं. अब, कुछ नए मामले ट्राई के नाम पर वसूली के सामने आ रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने लोगों को धोखाधड़ी वाले कॉल के प्रति आगाह किया और ऐसे कॉल को अवैध बताया. इस प्रकार के कॉल करने वाले खुद को ट्राई से होने का झूठा दावा करते हुए नंबर काटने की चेतावनी देते हैं. ट्राई ने कहा कि वह किसी भी व्यक्तिगत दूरसंचार ग्राहक के किसी भी मोबाइल नंबर को न तो ‘ब्लॉक’ करता है और न ही उसे बंद करता है. ट्राई से होने का दावा करने वाले ऐसे किसी भी कॉल या संदेश को धोखाधड़ी माना जाना चाहिए.

undefined

दूरसंचार नियामक ने बयान में कहा कि ट्राई के संज्ञान में यह बात लाई गई है कि कुछ कंपनियां/एजेंसियां/व्यक्ति, ग्राहकों को फोन कर कह रहे हैं कि वे ट्राई से कॉल कर रहे हैं. वे कहते हैं हैं कि ग्राहकों के मोबाइल नंबर काट दिये जाएंगे क्योंकि इन नंबरों का इस्तेमाल अवांछित संदेश भेजने के लिये किया जा रहा है.

undefined

ट्राई ने कहा कि ऐसी गतिविधियों में शामिल कंपनियां, एजेंसियां ​​और व्यक्ति भी ग्राहकों को यह दावा करके गुमराह करते हैं कि उनके आधार नंबर का इस्तेमाल सिम कार्ड प्राप्त करने के लिये किया गया था और इसका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिये किया जा रहा है. वे मोबाइल नंबर कटने से बचने के लिए ग्राहकों/जनता को स्काइप वीडियो कॉल पर आने के लिये भरमाने की भी कोशिश कर रहे हैं.

undefined

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने अपने बयान में कहा है कि लोगों को सूचित किया जाता है कि ट्राई दूरसंचार ग्राहकों के मोबाइल नंबर को ‘ब्लॉक’ या बंद नहीं करता है. ट्राई कभी भी मोबाइल नंबर बंद करने के लिये कोई संदेश नहीं भेजता है या कॉल नहीं करता है.

undefined

ट्राई ने यह भी स्पष्ट किया कि उसने किसी भी एजेंसी को ऐसी गतिविधियों के लिये ग्राहकों से संपर्क करने के लिये अधिकृत नहीं किया है. ऐसी सभी कॉल अवैध हैं और उनसे कानून के अनुसार निपटा जाना चाहिए. ट्राई के वाणिज्यिक संचार ग्राहक तरजीही नियमन (टीसीसीसीपीआर) 2018 के अनुसार, कॉल पहुंच सेवा प्रदाता अवांछित संदेश भेजने में शामिल मोबाइल नंबरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के लिये जिम्मेदार हैं.

undefined

ट्राई ने कहा कि प्रभावित व्यक्ति सीधे अपने सेवाप्रदाता के ग्राहक सेवा केंद्र या राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल. https://cybercrime.gov.in/ पर मामला उठा सकते हैं या वे साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकते हैं.

(भाषा इनपुट के साथ)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola