Sonali Phogat Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन थी सोनाली फोगाट, बिग बॉस के लिए थे इतने रुपए

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2022 2:05 PM

विज्ञापन

सोनाली फोगाट की 22-23 अगस्त को रात में गोवा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. भाजपा नेता और बिग बॉस फेम सोनाली की हत्या के बाद ऐसे कई खुलासे हुए, जिन्हें जानकर हर कोई हैरान रह गया.

विज्ञापन
undefined

भाजपा नेता और टिक-टॉक फेम सोनाली फोगाट हत्याकांड मामले में कई चौंकानेवाले खुलासे हो चुके है. सोनाली को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म 1979 में हिसार में हुआ था. उनके पति संजय एक भाजपा नेता थे जिनकी 2016 में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी.

undefined

सोनाली फोगाट की एक बेटी है जिसका नाम यशोधरा है. यशोधरा की उम्र 13 साल है. लेकिन क्या आप जानते है सोनाली की कुल संपत्ति क्या है? सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में दूरदर्शन से की थी, जिसमें वो एंकर थी. जिसके बाद उन्होंने साल 2016 में एक्टिंग में कदम रखा था.

undefined

सोनाली अपने पति की मृत्यु के बाद भाजपा में शामिल हो गईं थी. इस बीच वह टिक टॉक पर काफी लोकप्रिय हो गई. 2019 में उन्होंने आदमपुर से हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ा. हालांकि वो कुलदीप बिश्नोई से हार गईं.

undefined

सोनाली फोगाट, सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में भी आ चुकी है. वो संत नगर में एक आलीशान घर में रहती थी. उनके पास नोएडा सेक्टर 52 में एक फ्लैट और हिसार में जमीन का एक प्लॉट भी है. उनके पास एक महिंद्रा एक्सयूवी कार भी थी.

undefined

सोनाली फोगाट ने अपने चुनावी शपथपत्र में बताया था कि उनका पेशा एक्टिंग और कृषि है. अमर उजाला की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक फिल्म के लिए वो 20-25 लाख रुपये और बिग बॉस में प्रति एपिसोड 80,000 रुपये चार्ज करती थीं.

undefined

चुनावी शपथपत्र में सोनाली फोगाट ने बताया था उनके पास 25,61,000 रुपये की चल संपत्ति और 2,48, 50,000 रुपये की अचल संपत्ति है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola