रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा, एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 12 Nov 2023 4:49 PM

विज्ञापन

Bengaluru: India's batter Rohit Sharma plays a shot during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Netherlands, at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Sunday, Nov. 12, 2023. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI11_12_2023_000088B)

रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज था. गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 465 बनाया था.

विज्ञापन
undefined

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में 61 रनों की पारी खेलने के साथ ही भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच डाला. एक वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इस मामले में रोहित ने पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में रोहित शर्मा ने 54 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाया.

undefined

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा एक वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज था. गांगुली ने 2003 वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान 465 बनाया था. जबकि 2019 वर्ल्ड कप में विराट कोहली कप्तानी करते हुए 443 रन बनाया था.

undefined

एक विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान

503 – रोहित शर्मा (2023)*

465 – सौरव गांगुली (2003)

443 – विराट कोहली (2019)

332 – एम अज़हरुद्दीन (1992)

303 – कपिल देव (1983)

Also Read: रोहित शर्मा नहीं बनना चाहते थे भारतीय टीम का कप्तान? सौरव गांगुली के अल्टीमेटम के बाद हुए तैयार
undefined

रोहित शर्मा ने 500 का आंकड़ा छूते ही सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी की

नीदरलैंड के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा ने 61 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने मौजूदा वर्ल्ड कप में 500 से अधिक रन के आंकड़े को भी छू लिया. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के वर्ल्ड कप में सबसे अधिक बार 500 या उससे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. सचिन ने 1996 और 2003 में 500+ रन बनाया है. उसी तरह रोहित ने भी दो वर्ल्ड कप (2019 और 2023) में 500 या उससे अधिक रन बनाया.

undefined

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक बार 500+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

2 – सचिन तेंदुलकर (1996 और 2003)

2 – रोहित शर्मा (2019 और 2023)

रोहित शर्मा लगातार दो विश्व कप संस्करणों में 500+ रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने.

undefined

मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा जब चुके हैं 500 से अधिक रन

मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं. अबतक तीन अर्धशतक की मदद से उनके बल्ले से कुल 503 रन निकल चुका है. ग्लेन मैक्सवेल के बाद उनका स्ट्राइक रेट सबसे शानदार है. रोहित 121.50 के स्ट्राइक से रन बना रहे हैं. इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा चौथे नंबर पर पहुंच चुके हैं.

undefined

रोहित शर्मा बने सिक्सर किंग

मौजूदा वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा सिक्सर किंग बन गए हैं. उनके बल्ले से सबसे अधिक छक्का निकला है. अबतक रोहित शर्मा 9 मैचों की 9 पारियों में कुल 24 छक्के लगा चुके हैं. जबकि रोहित के बल्ले से 58 चौके भी निकल चुके हैं. रोहित शर्मा इस वर्ल्ड कप में अबतक तीन अर्धशतक और एक शतक भी जमा चुके हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola