ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी का कार्ड आया सामने, माचिस की डिब्बी पर साइकिल चलाते दिखें कपल

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही एक दूसरे संग सात फेरे लेने वाले है. अब दोनों कपल का शादी का कार्ड वायरल हो रहा है. कार्ड काफी यूनिक तरीके से बनाया गया है.

फुकरे फेम अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की जल्द ही अली फजल के साथ शादी होने वाली है. दोनो की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही है. अब दोनों कपल के शादी का कार्ड इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गुड्डू भैया के शादी का कार्ड काफी मजेदार दिख रहा है. कार्ड को माचिस की डिब्बी के आकार में 90 के दशक का एक रेट्रो फील दिया गया है. जिसमें लिखा है – “कपल मैचेस” जिसमें ऋचा और अली के पारंपरिक परिधानों में साइकिल की सवारी करते हुए एक विचित्र स्केच है.

रिचा चड्ढा के आभूषणों को बीकानेर के एक 175 साल पुराने ज्वैलर परिवार की ओर से कस्टम बनाया जा रहा है, जो दुल्हन के आभूषण बनाने के लिए प्रचलित हैं. खजांची परिवार ज्वैलर्स एक सम्मानित परिवार है, जो अपने विरासत कारीगिरी के लिए जाने जाते हैं और वे ऋचा के लिए सिग्नेचर पीस डिजाइन करेंगे.

इस दोनों कपल का रिसेप्शन काफी लैविश होने वाला है. ऋचा चड्ढा और अली फजल अपनी शादी के बाद दो वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे. एक रिसेप्शन दिल्ली में होगा और दूसरा रिसेप्शन मुंबई में किया जाएगा.

ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी काफी खास होने वाली है. एक फंक्शन 110 साल पुराना आइकॉनिक लैंडनमार्क में होगा. मेहमानों की लिस्ट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि शादी में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










