ePaper

पटना के छठ घाटों की PHOTOS देखिए, व्रतियों व श्रद्धालुओं के स्वागत में राजधानी की सड़कें भी सजीं..

Updated at : 19 Nov 2023 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
पटना के छठ घाटों की PHOTOS देखिए, व्रतियों व श्रद्धालुओं के स्वागत में राजधानी की सड़कें भी सजीं..

Patna Chhath Ghat Photos: पटना में छठ पूजा 2023 की तैयारी को अंतिम रूप दिया गया. खरना के दिन छठ घाटों को खूबसूरती से सजाया गया. रविवार को छठ व्रती व श्रद्धालु पटना के विभिन्न घाटों पर उमड़ेंगे. देखिए खास तस्वीरें..

विज्ञापन
undefined

Patna Chhath Ghat Photos: लोकआस्था के महापर्व छठ 2023 का दूसरा दिन शनिवार को खरना के साथ संपन्न हुआ. अब रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा. पटना में इसे लेकर खास तैयारी की गयी है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: पटना के छठ घाटों को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है. रविवार को अर्घ देने का समय शाम पांच बजे से 5.22 बजे से पहले और सोमवार की सुबह में छह बजे से लेकर 6.39 बजे से पहले तक है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: खरना संपन्न होते ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया. रविवार को व्रती रवियोग व द्विपुष्कर योग में भगवान भाष्कर को सायं कालीन अर्घ देंग मान्यता है कि सूर्य षष्ठी का व्रत आरोग्यता, सौभाग्य व संतान के लिए किया जाता है. मानसिक शांति व जीवन में उन्नति होती है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर घाटों पर सारी तैयारी पूरी हो गयी है. व्रतियों की सुविधाओं के लिए बेहतर इंतजाम किये गये हैं. दीघा के शिवा, जनार्दन व पाटीपुल घाट रंगबिरंगे रोशनी से जगमगाने लगा है. इन घाटों पर पर्याप्त जगह होने से व्रतियों को काफी सुविधा मिलेगी.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: घाटों पर शेड के निर्माण होने से शनिवार की रात से ही पटना के ग्रामीण इलाके से व्रती पहुंच कर डेरा जमा दिये. शाम में खरना का प्रसाद तैयार कर व्रती सहित परिजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया.बाहर से आनेवाले अब सोमवार को भगवान भास्कर को अर्घ देकर वापस अपने घर जायेंग

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: पटना की सड़कें भी इन दिनों छठमय है. जगह-जगह पर दीवारों पर छठ पूजा से जुड़ी पेंटिंग बनायी गयी है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: पटना में गंगा के जल स्तर में लगातार 4 सेमी की कमी हो रही है. शनिवार को दीघा घाट में जल स्तर 44.22 मीटर व गांधी घाट में 43.48 मीटर रहा. शुक्रवार को दीघा घाट में 44.25 मीटर व गांधी घाट में 43.51 मीटर रहा. गुरुवार को दीघा घाट पर जल स्तर 44.30 मीटर व गांधी घाट पर 43.58 मीटर,बुधवार को दीघा घाट पर 44.37 मीटर व गांधी घाट पर 43.66 मीटर था.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: पटना के घाटों और घाट तक जाने वाले रास्ते को सजाया गया है. खरना की रात को पूरा रास्ता जगमग करता रहा.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: शिवा घाट के समतल होने से व्रतियों को पूजा करने में सुविधा होगी. घाट की चौड़ाई लगभग 150 मीटर है. मुख्य मार्ग से घाट की दूरी लगभग 60 मीटर है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: घाटों पर पर्याप्त जगह होने से लगभग 50 से 60 हजार व्रती पहुंचेंगे.इन घाटों पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय, पेयजल आदि की बेहतर व्यवस्था है. अस्थायी जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है.वाच टावर व सीसीटीवी से निगरानी होगी.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: दीघा की ओर से आनेवाले व्रती पाटीपुल घाट से होकर घाट पर पहुचेंगे. पाटलि पथ से भी घाट पर जाने के लिए रास्ता तैयार किया गया है. घाट किनारे बोरे में बालू भर कर समतल किया गया है. मुख्य मार्ग से घाट की दूरी लगभग 50 मीटर है.

undefined

Patna Chhath Ghat Photos: छठ पर्व को लेकर पटना के नौ घाटों पर व्रतियों के जाने पर रोक है. खतरनाक घाट में मीनार घाट, एलसीटी घाट, राजापुर पुल घाट शामिल है. इन घाटों पर स्लोप अधिक होने व पानी की गहराई ज्यादा होने से इन घाटों पर जाने की मनाही है. वहीं मिश्री घाट, टीएन बनर्जी घाट, अंटा घाट, अदालत घाट, कृष्णा घाट व पत्थर मस्जिद घाट अनुपयुक्त है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन