World Cup 2023: भगवा ���ंग में रंगे बाबर आजम, पाकिस्तान टीम ने हैदराबादी बिरयानी और कबाब का उठाया लुत्फ

Hyderabad: Pakistani cricketers arrive for ICC Cricket World Cup at Rajiv Gandhi International Airport, in Hyderabad, Wednesday, Sept. 27, 2023. (PTI Photo) (PTI09_27_2023_000477B)
आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम भारत पहुंच चुकी है. पाक टीम बुधवार को लाहौर से रवाना हुई और रात को हैदराबाद पहुंची. भारत आने पर पाकिस्तान क्रिकेट टीक की एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया. बड़ी संख्या में मौजूद फैन्स को देखकर पाकिस्तानी खिलाड़ी भी खुश नजर आए.

भगवा रंग में नजर आये बाबर आजम
एयरपोर्ट पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को इत्र लगाकर और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान पाक टीम के कप्तान बाबर आजम भगवा रंग में रंगे दिखे. बाबर आजम की तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें भारतीय और पाकिस्तानी फैन्स लगातार कमेंट्स कर रहे हैं. कुछ फैन्स ने लिखा, बाबर आज स्मार्ट लग रहे हैं. भारत पहुंचने पर जोरदार स्वागत से पाक क्रिकेटर्स भी खुश दिखे और उन्हें अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसके लिए आभार जताया है.

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने हैदराबादी बिरयानी और कबाब का उठाया लुत्फ
भारत पहुंचने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मेहमान-नवाजी का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि विशेष सुरक्षा घेरे में पाकिस्तान टीम को रखा गया है. टीम को होटल पार्क हयात में रखा गया है. बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी टीम को होटल में हैदराबादी बिरयानी और कबाब परोसा गया.
We Indians love Cricket and respect every Cricketer who comes to our land to play the game.
— KIRKET IS LIFE (@Kirket4Life) September 27, 2023
Once again "Welcome to India" @TheRealPCB
अतिथिदेवो भव:#PakistanCricketTeam #BabarAzam𓃵 #RohitSharma #ViratKohli #INDvsAUS #Hitman pic.twitter.com/QhOkSDreBl

7 साल बाद भारत दौर पर आई पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम सात साल में पहली बार भारत के दौरे पर पहुंची जहां उसे पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप में हिस्सा लेना है. बाबर आजम की अगुआई वाली टीम दुबई से यहां पहुंची और टीम हैदराबाद में काफी समय बितायेगी. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को यात्रा करने से 48 घंटे पहले ही भारतीय वीजा मिला. भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्तों के चलते दोनों टीमें एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट में एक दूसरे से खेलती हैं. मोहम्मद नवाज और सलमान अली आगा क्रिकेट के लिए भारत का दौरा कर चुके हैं. बाबर चोट के कारण 2016 में भारत में टी20 विश्व कप में खेले थे.

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप में 14 अक्टूबर को पहला मुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप 2023 में पहली भिड़ंत 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम की रवानगी से पहले बाबर ने भारत में खेलने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया था, विशेषकर अहमदाबाद में खेलने के लिए जिसमें चिर प्रतिद्वंद्वी टीम का सामना एक लाख से ज्यादा दर्शकों के सामने मेजबान देश से होगा.

नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले से पाकिस्तान टीम करेगी वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत
पाकिस्तान विश्व कप में नीदरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरु करने से पहले 29 सितंबर को न्यूजीलैंड और तीन अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेगी.

पीसीबी को उम्मीद भारत में पाक टीम सुरक्षित
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की प्रबंध समिति के प्रमुख जका अशरफ ने टीम की रवानगी से पहले पत्रकारों से कहा, बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) को आश्वस्त किया है कि सभी टीमों को सर्वश्रेष्ठ सुरक्षा मुहैया करायी जायेगी और उनकी अच्छी देखभाल की जायेगी इसलिये हमारी टीम के लिए भी मुझे कुछ अलग की उम्मीद नहीं है. मुझे नहीं लगता कि हमारी टीम को भारत में कोई परेशानी होगी.

वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, फखर जमान, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राउफ, हसन अली, शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










