World Cup 2023: नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से रौंदा, दूसरी बार किया बड़ा उलटफेर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Oct 2023 9:54 PM

विज्ञापन

Kolkata: Netherlands bowler Paul van Meekeren celebrates after dismissing Bangladesh batter Shakib Al Hasan during ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Bangladesh and Netherlands, at Eden Gardens in Kolkata, Saturday, Oct. 28, 2023. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI10_28_2023_000435A)

नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वेस्ली बर्रेसी के 41 रनों की पारी और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में पूरी टीम 229 पर ऑल आउट हो गई. लेकिन बांग्लादेश की टीम को 42.2 ओवर में ही केवल 142 रन पर ढेर कर दिया और मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन
undefined

वर्ल्ड कप 2023 के 28वें मैच में नीदरलैंड ने बांग्लादेश को 87 रन से हरा दिया और अपनी दूसरी जीत दर्ज किया. इसके साथ नीदरलैंड की टीम ने मौजूदा वर्ल्ड कप में दूसरी बार बड़ा उलटफेर किया. पहले दक्षिण अफ्रीका को 38 रन से हराया था, फिर आज बांग्लादेश पर धमाकेदार जीत दर्ज की.

undefined

कोलकाता के ईडन गार्डन में नीदरलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वेस्ली बर्रेसी के 41 रनों की पारी और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स की 68 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में पूरी टीम 229 पर ऑल आउट हो गई. लेकिन गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश की टीम को 42.2 ओवर में ही केवल 142 रन पर ढेर कर दिया और मुकाबला जीत लिया.

undefined

नीदरलैंड के गेंदबाजों ने बांग्लादेश पर कहर ढाया

नीदरलैंड की बल्लेबाजी उतनी खास नहीं रही, लेकिन गेंदबाजों ने कोलकाता में बेहतरीन प्रदर्शन किया. पॉल वैन मीकेरेन ने 7.2 ओवर की गेंदबाजी में 23 रन देकर बांग्लादेश के 4 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके अलावा बास डी लीडे ने भी दो विकेट चटकाये. आर्यन दत्त, वान वीक और एकरमैन ने एक-एक विकेट लिए. बांग्लादेश को 19 रन पर दो झटका नीदरलैंड के गेंदबाजों ने दिया. फिर 142 के स्कोर पर दो विकेट चटकाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

undefined

दूसरी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में नीदरलैंड की बड़ी छलांग

बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में नीदरलैंड की टीम ने लंबी छलांग लगाई. 10वें नंबर से अब नीदरलैंड 8वें स्थान पर पहुंच गया है. जबकि बांग्लादेश 9वें स्थान पर पहुंच गया है. नीदरलैंड के 6 मैचों में 2 जीत और 4 हार के बाद 4 अंक हो गए हैं, जबकि -1.277 नेट रन रेट है. जबकि बांग्लादेश की टीम के 6 मैच में एक जीत और 5 हार के बाद दो अंक हैं. जबकि नेट रन रेट -1.338 है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola