ePaper

Navratri 2023: नवरात्री के नौ दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो माता रानी हो सकती है क्रोधित

Updated at : 23 Sep 2023 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2023: नवरात्री के नौ दिनों तक भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो माता रानी हो सकती है क्रोधित

15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो रही है. यह नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा को समर्पित है, जिसे भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखने को लेकर कुछ नियम व मान्यताएं भी हैं जिनका पालन किया जाना आवश्यक होता है.

विज्ञापन
undefined

दुर्गा पूजा शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचा है. 15 अक्टूबर से नवरात्रि शुरू हो जाएगी. यह नौ दिवसीय उत्सव देवी दुर्गा को समर्पित है, जिसे भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है. ‘नवरात्रि’ दो संस्कृत शब्दों नव और रात्रि के प्रयोग से बना है, जो ‘नौ संध्याओं’ को दर्शाता है. नवरात्रि आते ही मातारानी के भक्त उन्हे खुश करने में लग जाते है. इन दिनों में मां को प्रसन्न करने के लिए भक्तजन व्रत व पूजा अनुष्ठान में लीन रहते है.

undefined

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन नौ दिनों के दौरान मां के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है और मां भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं. नवरात्रि के नौ दिन तक व्रत रखने को लेकर कुछ नियम व मान्यताएं भी हैं जिनका पालन किया जाना आवश्यक होता है.

Also Read: Shardiya Navratri 2023: हाथी पर मां दुर्गा के आगमन से आएगी समृद्धि, मुर्गा पर प्रस्थान से आपदा का संकेत
undefined

नवरात्रि के दौरान बाल कटवाना या दाढ़ी बनवाना शुभ नहीं माना जाता है. नौ दिनों तक इन कार्यों से बचना चाहिए, लेकिन अगर आपको ऑफिस जाना है तो आप हफ्ते में एक बार शेव कर सकते हैं. इतना ही नहीं नौ दिनों तक नाखून भी नहीं काटने चाहिए.

undefined

नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ रूपों को समर्पित हैं. नौ दिनों तक भक्त व्रत रखते हैं और देवी की पूजा करते हैं. इसलिए इन नौ दिनों में सभी प्रकार के मांसाहारी भोजन से परहेज करना चाहिए. हिन्दू शास्त्र मे प्याज और लहसुन को  विशुद्ध माना गया है. इसलिए इन नौ दिनों तक इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

undefined

हिंदू शास्त्र की मान्यता के अनुसार, किसी भी पवित्र समारोह या त्योहार के दौरान शराब के सेवन से पूरी तरह बचना चाहिए. इसलिए नवरात्रि पूजा के नौ दिनों के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए.

undefined

जो लोग नवरात्रि के दौरान व्रत रखते हैं या नौ दिनों तक पूजा करते हैं उन्हें नींबू काटने से भी बचना चाहिए. नवरात्रि के दौरान नींबू को काटना अशुभ माना जाता है.मान्यताओं के अनुसार नींबू को काटना बलि देने के सामान है इसलिए इससे बचना चाहिए. नींबू का रस आप बाहर से खरीदकर इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन घर पर इसे काटें नहीं.

undefined

नवरात्रि के दौरान हमें चमड़े से बने उत्पाद जैसे बेल्ट, बैग और जूते का इस्तेमाल करने से भी बचना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि चमड़ा जानवरों की खाल से बना होता है और इसे अशुभ माना जाता है. इसके अलावा गंदे और बिना धुले कपड़े नहीं पहनने चाहिए. कोशिश करे की पूजा से पहले साफ धुले हुए कपड़े ही पहने.

undefined

नवरात्रि के दौरान सिलाई करने से बचना चाहिए. आप अपने घर को साफ-सुथरा रखें. अगर संभव हो तो घर में जूते-चप्पल पहनने से भी बचना चाहिए.

undefined

अगर आप नवरात्री का व्रत रख रहे हैं तो व्रत में नौ दिनों तक खाने में अनाज और नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, साथ ही फलाहार एक ही जगह पर बैठकर ग्रहण करें.

Also Read: Beauty Tips: अगर आपको नहीं मिलता मेक-अप करने का टाईम, तो अपनाएं ये 5 मिनट के ब्यूटी हैक्स
विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Shradha Chhetry is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola