Kareena Kapoor: मर्सिडीज से लेकर Louis Vuitton के मास्क तक, इन महंगी चीजों की शौकीन हैं करीना कपूर; PHOTO

Kareena Kapoor: करीना कपूर खान बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है. उनकी हर फिल्म को दर्शक काफी पसंद करते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि बेबो काफी लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं. उनके पास कई मंहगी चीजे हैं.

करीना कपूर खान बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. एक्ट्रेस अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने एक नवाब से शादी की है. इसलिए, वह एक रानी की तरह रहती है. उनके पास पटौदी पैलेस से लेकर कई महंगी चीजे हैं.

करीना कपूर खान के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिनके दाम सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. महंगे Range Rover, s Mercedes-Benz S-Class, Audi Q7, और BMW 7-Series इस लिस्ट में शामिल है.
करीना कपूर को अक्सर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जाता है. ऐसे में कोविड-19 के समय में एक्ट्रेस को लुई वुइटन का मास्क पहने देखा गया. इस मास्क की कीमत 26,000 रुपये थी.

करीना कपूर खान के पास कई महंगे हैंडबैग हैं. उनमें से एक काले रंग का Balenciaga हैंडबैग है, जिसकी कीमत कथित तौर पर 2.2 लाख रुपये है.

अगर आपको लगा कि बस इतना ही है, तो रुकिए! सैफ अली खान की बेगम करीना कपूर के पास एक हेमीज बिर्किन हैंडबैग भी है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है.

करीना कपूर खान को स्टाइलिश कपड़े पहने स्पॉट किया जाता है. एक बार उन्हें मलाइका के साथ गुच्ची टैंक टॉप पहने स्पॉट किया गया. इस टॉप की कीमत 56, 727 रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










