ePaper

PHOTOS: झारखंड आदिवासी महोत्सव में गीत-नृत्य ने बांधा समां, पद्म श्री मधु मंसूरी हंसमुख के गीतों पर झूमे दर्शक

Updated at : 10 Aug 2023 4:51 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: झारखंड आदिवासी महोत्सव में गीत-नृत्य ने बांधा समां, पद्म श्री मधु मंसूरी हंसमुख के गीतों पर झूमे दर्शक

रांची: झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा है. महोत्सव में समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां मिल रही हैं. आज समापन दिवस पर बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान की शोभा देखते ही बन रही है. पद्म श्री मधु मंसूरी हंसमुख की आकर्षक प्रस्तुति लोगों को लुभा रही है.

विज्ञापन
undefined

झारखंड की धरती को ऊपरवाले ने प्रकृति, कला और संस्कृति से बखूबी नवाजा है. झारखंड आदिवासी महोत्सव के मौके पर रंगारंग कार्यक्रम की शोभा देख ऐसा लग रहा है जैसे रांची में मिनी भारत जीवंत हो उठा है. झारखंड समेत देश के कई राज्यों के कलाकार अपनी नृत्य प्रतिभा से लोगों का मन मोह रहे हैं.

undefined

झारखंड आंदोलन के लिए कई नागपुरी गीत लिखने और गाने वाले पद्म श्री मधु मंसूरी हंसमुख का जन्म 4 सितंबर 1948 को रांची के सिमिलिया में हुआ. 1960 में जब उनकी आयु 12 वर्ष थी, तब इन्होंने अपना पहला गीत गाया था. पद्म श्री मधु मंसूरी हंसमुख के गायन और लेखन की प्रतिभा को देखकर इन्हें कई उपाधियों से नवाजा गया है. उनकी कई उत्कृष्ट रचनाओं की अनुपम श्रृंखला में नागपुर कर कोरा व गांव छोड़ब नहीं, जंगल छोड़ब नहीं उल्लेखनीय है.

undefined

अदम्य साहस और वीरता का परिचायक लोक नृत्य पाइका से कलाकारों ने लोगों को मन मोह लिया. इस नृत्य ने आदिवासी सामर्थ्य और बलिदान की भावना से लोगों को लबरेज कर दिया. गुजरात से आए अफ्रीकी आदिवासी कलाकारों ने समां बांधा.

undefined

झारखंड आदिवासी महोत्सव में सिद्धि धमाल लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गयी. असम के हाजोंग आदिवासी समुदाय के कलाकारों ने लेवा टाना तन नृत्य की प्रस्तुति दी.

undefined

अरुणाचल प्रदेश के निशि आदिवासी समुदाय ने नृत्य पेश किया. इसमें पांच जनजातीय समूह मिलकर अपने समृद्ध संस्कृति को प्रदर्शित कर रहे थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola