Jawan 2 में अगले मिशन पर निकलेगा आजाद, एटली एक बार फिर शाहरुख खान संग जवान 2 में मचाएंगे धमाल

Updated:
विज्ञापन
Jawan 2 में अगले मिशन पर निकलेगा आजाद, एटली एक बार फिर शाहरुख खान संग जवान 2 में मचाएंगे धमाल

Jawan 2: आज, शाहरुख खान, नयनतारा स्टारर फिल्म जवान सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. एटली द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है. हालांकि अब खबर है कि इसका सीक्वल भी आ सकता है. जी हां जवान 2 की भी चर्चा जोरो पर है.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म जवान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फैंस में मूवी को लेकर गजब का क्रेज देखा जा रहा है.

undefined

पहले दिन के सारे शोज हाउसफुल चल रहे हैं और उम्मीद है कि ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर ऐसी ओपनिंग लेगी, जो किसी भी बॉलीवुड फिल्म ने नहीं देखी होगी.

undefined

सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा शाहरुख खान की फिल्म को ‘मेगा ब्लॉकबस्टर’ के रूप में सराहा जा रहा है. वह एटली की ओर से निर्देशित मूवी को फुल पैसा वसूल बता रहे हैं.

undefined

हालांकि अब जो खबर सामने आई है, उसे देखकर लगता है कि जल्द ही फैंस को जवान 2 भी देखने को मिल सकती है. फिल्म में आजाद का किरदार निभाने वाले शाहरुख खान एक तरह के मसीहा हैं.

undefined

मूवी में संजय दत्त का एक कैमियो है और अंतिम सीन्स में ये दोनों सितारे एक अन्य मिशन पर चर्चा करते हैं. आजाद को माधवन नाइक (संजय दत्त) द्वारा एक लिफाफा दिया जाता है और वह उल्लेख करता है कि यह एक और मिशन है.

undefined

अब यह मिशन आखिर है क्या? क्या यह संकेत है कि जवान 2 भी योजना में है? या यह सीन्स महज़ कहानी का एक हिस्सा है? इसका खुलासा केवल शाहरुख खान और एटली ही कर सकते हैं.

undefined

अभी कुछ दिन पहले, शाहरुख खान ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) का AskSRK सेशन आयोजित किया था, जहां उन्होंने जवान 2 के बारे में पूछने वाले एक फैन को जवाब दिया था. उन्होंने बहुत ही मजाकिया जवाब दिया और कहा, ‘बच्चे की जान लोगे क्या’?

undefined

अब सबकी नजर जवान के बॉक्स ऑफिस नंबर पर है. यह देखते हुए कि फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग जबरदस्त तरीके से शुरू हो गई है, जवान को अपने शुरुआती दिन में शानदार शुरुआत मिलने की उम्मीद है.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘पठान’ का आंकड़ा पार कर जाएगी. फिल्म में दीपिका पादुकोण का कैमियो भी है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola