ePaper

IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को इन 5 बड़े कारणों से मिली करारी हार, देखें तस्वीरें

Updated at : 21 Sep 2022 11:44 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS T20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को इन 5 बड़े कारणों से मिली करारी हार, देखें तस्वीरें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहले मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. मोहाली में खेले गए इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया.

विज्ञापन
undefined

IND vs AUS T20 Series: भारत-ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 4 विकेट से मात दी. मोहाली में खेले गए पहले टी20 में इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों के बड़े स्कोर को चार गेंद शेष रहते 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. भारतीय टीम की हार की वजह खराब फील्डिंग रही जिसमें टीम ने 3 कैच टपकाये. इसके अलावा कई और कारणों से भारत को हार झेलनी पड़ी. तो आइए जानते हैं क्या रही इस करारी हार की वजह?

undefined

टीम ने कई महत्वपूर्ण कैच छोड़े

टीम इंडिया के हार का एक बड़ी वजह उसकी खराब फील्डिंग रही. भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को कई जीवनदान दिये. टीम ने इस मैच के महत्वपूर्ण मौके पर 3 कैच टपकाएं. भारत के ओर से अक्षर पटेल ने ग्रीन का कैच और केएल राहुल ने स्टीव स्मिथ का कैच गिरा छोड़ दिए, जिसका खामियाजा टीम को हार से चुकाना पड़ा.

Also Read: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराया, केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का अर्धशतक बेकार
undefined

खराब गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय गेंदबाजी ने काफी निराश किया है. भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल ने मिलकर 101 रन दिए, जोकि टीम के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज माने जा रहे थे. अक्षर पटेल ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन दिए. मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी गेंदबाजों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई.

undefined

भुवी का 19वां ओवर पड़ा भारी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार को 19वां ओवर देना भारतीय टीम को काफी भारी पड़ा. भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार 19वां ओवर लेकर आए जिसमें भुवी काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने इस ओवर में 16 रन खर्च कर मैच को लगभग खत्म कर दिया. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मैच में अपने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए.

undefined

चहल का खराब फॉर्म

भुवनेश्वर कुमार की तरह भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने भी इस मैच में निराश किया. उन्होंने अपने स्पेल के 3.2 ओवर में 42 रन लुटाकर सिर्फ एक विकेट अपने नाम किया. उन्हें यह विकेट मैच के अंतिम ओवर में मिला जब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए सिर्फ 2 रनों की जरूरत थी.

undefined

वेड को रोकने में नाकाम रहे गेंदबाज
मोहाली में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने मैच के अंतिम ओवरों में 21 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलायी. यहां कोई भी भारतीय गेंदबाज वेड को परेशान नहीं कर पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola