How To: क्या आप भी चूहों के आतंक से हो गई हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स, ऐसे हो जाएंगे घर से फुर्र

Published by : Shradha Chhetry Updated At : 10 Aug 2023 10:07 AM

विज्ञापन

कपड़ों से तो चूहों को न जाने क्या ही लगाव है, उसे कुतरना तो वो कभी नहीं भूलते. अब चूहें से छुटकारा पाये तो पाये कैसे. अगर आप भी चूहों को भगाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो चूहों को घर से भगाने में असरदार साबित होगी हैं.

विज्ञापन
undefined

क्या आप भी अक्सर चूहों से परेशान रहती है. दिन हो या रात, चूहों की घर में धमाचौकड़ी मची रहती है. कई बार तो दीवारों में छेद भी बना देते हैं, तो कभी घर का अच्छा खासा सामान कुतर जाते हैं. कपड़ों से तो चूहों को न जाने क्या ही लगाव है, उसे कुतरना तो वो कभी नहीं भूलते. अब चूहें से छुटकारा पाये तो पाये कैसे. चूहों को जहर देना गलत है. क्योंकि उसके मरने से पूरे घर में बदबू फैल जाएगी. अगर आप भी चूहों को भगाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जो चूहों को घर से भगाने में असरदार साबित होगी हैं.

undefined

प्याज जानवरों के लिए जहरीला होता है. चूहे भगाने के लिए प्याज को छीलकर और काटकर चूहों के ठिकानों के पास रख दें. इसकी सुगंध चूहों के लिए दुर्गंध साबित होती है और चूहों के खात्मे का कारण बनती है.

undefined

तेज लाल मिर्च या चिली फ्लेक्स का उपयोग चूहे भगाने में कारगर साबित होता है. चूहों पर इसे आजमाने के लिए चूहों के आने-जाने वाली जगह पर दिली फ्लेक्स छिड़क दें. इससे चूहे भाग जाएंगे. ज्यादातर चूहे आने जाने के लिए एक ही रूट को अपनाते हैं.

undefined

फिटकरी को चूहों का जानी दुश्मन माना जाता है. इसका टेस्ट उन्हें जरा भी पसंद नहीं आता है। आप फिटकरी पाउडर का घोल बनाकर चूहों के ठिकान पर छिड़काव करें. इससे वे उस जगह को छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चले जायेंगे.

undefined

चूहा भगाने के लिए आप लहसुन से एंटी-माइस लिक्विड बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए पानी में लहसुन को कूटकर डाल दें. अब इस पानी को अच्छे से मिक्स करें और चूहों के ऊपर या फिर चूहे के ठिकानों और आने वाली जगहों पर छिड़क दें. चूहे घर से भाग जाएंगे.

undefined

हमें पिपरमेंट ऑयल सूंघने पर रिफ्रेशिंग महूसस होता है, लेकिन चूहों के साथ ऐसा नहीं होता है. चूहे पिपरमेंट ऑयल की सुगंध से दूर भागते हैं. ऐसे में घर में पिपरमेंट का पेशा लगाया जा सकता है. 

विज्ञापन
Shradha Chhetry

लेखक के बारे में

By Shradha Chhetry

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola