हमास और हिजबुल्लाह का इजराइल पर डबल अटैक, IDF के हमले में हमास का शीर्ष कमांडर ढेर
Published by : Pritish Sahay Updated At : 17 Oct 2023 8:58 PM
Israeli tanks are stationed near the border with Israel, in Lebanon, Saturday Oct. 14, 2023. (AP/PTI) (AP10_14_2023_000263B)
हमास और इजराइल की जंग में लेबनान भी कूद गया है. लेबनान से इजराइल की लगती सीमा पर फिर संघर्ष छिड़ गया है. गाजा में लड़ाई शुरू होने के साथ ही इजराइल और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच छिटपुट झड़प शुरू हो गयी है. इस बीच इजराइल के हमले में हमास का एक शीर्ष कमांडर ढेर हो गया है.

हमास और इजराइल की जंग में लेबनान भी कूद गया है. लेबनान से इजराइल की लगती सीमा पर फिर संघर्ष छिड़ गया है. गाजा में लड़ाई शुरू होने के साथ ही इजराइल और लेबनान के सशस्त्र समूहों के बीच छिटपुट झड़प शुरू हो गयी है. साफिद में जीव मेडिकल सेंटर ने बताया कि लेबनान की ओर से मंगलवार को दागी गयी एंटी टैंक मिसाइल उत्तरी इजराइल के मेटुला में गिरी जिसमें तीन लोग घायल हो गये.

लेबनान के किसी संगठन ने तत्काल इस मिसाइल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. वैसे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस मिसाइल हमले में घायल हुए लोग आम नागरिक हैं या सैनिक, लेकिन इजराइल ने लेबनान सीमा से सटे क्षेत्रों में रह रहे लोगों को इलाके को खाली करने का आदेश दिया है.

लेबनान की सरकारी समाचार समिति नेशनल न्यूज एजेंसी ने खबर दी है कि इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में सीमावर्ती क्षेत्रों में कई गोले दागे और व्हाइट फॉस्फोरस छोड़ा.

इजराइल की सेना ने कहा कि सीमा पार से एंटी टैंक मिसाइल दागे जाने के बाद उसके टैंकों ने जवाबी कार्रवाई की. वहीं इजराइल की सेना के अनुसार लेबनान से उत्तरी इजराइल के येफताह किब्बुत्ज में दो और एंटी टैंक मिसाइल दागी गई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. उसने कहा कि जवाबी कार्रवाई के तहत हिजबुल्लाह के ठिकानों पर गोले दागे गए.

मंगलवार को उससे पहले इजराली सेना ने कहा था कि उसने उन चार आतंकवादियों को मार गिराया उन्होंने इजराइल और लेबनान के बीच की दीवार में विस्फोटक लगाने की कोशिश की थी. रेडक्रॉस की लेबनानी शाखा ने एक बयान में कहा कि वह इजराइली हमले में मारे गये लोगों के शव लाने के लिए सीमावर्ती शहर अल्मा अल शाब जा रहा है.

वहीं, हमास की सैन्य शाखा कसाम ब्रिगेड ने कहा कि मध्य गाजा पट्टी में एक इजराइली हवाई हमले में उसका एक शीर्ष कमांडर अबू मोहम्मद मारा गया है. अयमन नोफेल अभी तक गाजा पट्टी पर इजराइली बमबारी में मारा गया हमास का सबसे कुख्यात चरमपंथी है.इसे अबू मोहम्मद के नाम से जाना जाता है.

इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के इलाकों में बमबारी की है. इससे पहले इजराइल ने फिलिस्तीनी नागरिकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए दक्षिणी गाजा खाली करने को कहा था. बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग मारे गए हैं.इजराइल के हमले में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ताश के पत्ते की तरह ढह रहे हैं.

इजराइली सेना हमास के आतंकियों को जड़ से मिटाने पर तुली है. इजराइल के फाइटर प्लेन हर उस संभावित जगहों पर हमला कर रहे हैं जहां उन्हें हमास के आतंकियों के होने की उम्मीद है. इजराइली सेना ने कहा कि हम हमास के ठिकानों, बुनियादी ढांचों और कमान केंद्रों को निशाना बना रही है. इजराइली सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल रिचर्ड हेच ने कहा कि जब हम एक लक्ष्य देखते हैं, जब हम किसी चीज को हरकत करते देखते हैं तो उसे हमास समझते हैं. हम इससे निपटेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










