Gangasagar Mela 2023: मकर संक्रांति पर गंगासागर में डुबकी लगाने पर प्रयागराज की तरह नहीं कांपे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान करने के लिए तीर्थयात्रियों के गंगासागर पहुंचने का सिलसिला जारी है. शनिवार शाम 6.53 बजे से शाही स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है.

विज्ञापन
undefined

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में स्नान किया. इस दौरान गंगासागर मेले में कोहरा देखा गया है. बता दें कि गंगासागर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक दर्ज किया गया है. जबकि प्रयागराज और वाराणसी में डुबकी लगाने वाले श्रद्धालु ठंड से थरथर कांपे. वहां का तापमान न्यूनतम 9 डिग्री तक दर्ज किया गया.

विज्ञापन
undefined

मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान करने के लिए तीर्थयात्रियों के गंगासागर पहुंचने का सिलसिला जारी है. शनिवार शाम 6.53 बजे से शाही स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू हो रहा है. इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं.

undefined

कपिलमुनि मंदिर के महंत ज्ञानदास महाराज के उत्तराधिकारी स्वामी संजय दास ने शुक्रवार को बताया कि इस बार मकर संक्रांति का पुण्य मुहूर्त 14 जनवरी की शाम 6.53 बजे से 15 जनवरी की शाम 4.53 बजे तक है. पांच जनवरी से 13 जनवरी तक 31 लाख तीर्थयात्री डुबकी लगा चुके है.

undefined

बताते चले कि मेला परिसर में राज्य के आठ मंत्री मौजूद हैं. शुक्रवार को गंगासागर मेला ऑफिस में जिला प्रशासन की प्रेसवार्ता में मंत्री अरूप विश्वास ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंगासागर मेले को सफल बनाने के लिए राज्य के आठ कैबिनेट मंत्री मेला परिसर में मौजूद हैं.

undefined

मकर संक्रांति पर गंगासागर में भारी भीड़ उमड़ सकती है. इसकी जाकनारी देते हुए मंत्री ने कहा कि 14 व 15 जनवरी को गंगासागर में भारी भीड़ उमड़ सकती है. प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. 14 हजार पुलिसकर्मी एवं एनडीआरएफ की पांच टीमें तैनात हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola