Gadar 2 box office collection: सनी देओल की ‘गदर 2’ तोड़ पाएगी ‘पठान’ का रिकॉर्ड? जानें 39वें दिन का कलेक्शन

सनी देओल की गदर 2 को रिलीज हुए एक महीना से ज्यादा का समय हो गया है. फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को अब भी दर्शक थियेटर में देखने जा रहे हैं. आइये जानते हैं मूवी ने 39वें दिन कितना कमाया.

अनिल शर्मा निर्देशित गदर 2, जिसमें सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा मुख्य भूमिका में थे, ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था. 11 अगस्त को रिलीज हुई मूवी अब भी थियेटर्स में धमाल मचा रही है.

गदर का सीक्वल अब अपने आखिरी पड़ाव पर है और 524 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के लिए संघर्ष कर रहा है.

ऐसा कहा जा रहा था कि सनी देओल की फिल्म शाहरुख खान की पठान का रिकॉर्ड तोड़ देगी. हालांकि धीमी कमाई को देखते हुए ये काफी मुश्किल लग रहा है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित पठान वर्तमान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है.

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, गदर 2 ने सोमवार को केवल 60 लाख रुपये कमाए, जिससे कुल कलेक्शन 520.60 करोड़ रुपये हो गया.

18 सितंबर को फिल्म की कुल ऑक्यूपेंसी (शुरुआती अनुमान) 12.77% थी. गदर 2, 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म की अक्षय कुमार-पंकज त्रिपाठी स्टारर OMG 2 से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देखने को मिली.

गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने अपनी फिल्म के बारे में बात की, जो संभवतः शाहरुख खान की पठान से आगे निकल जाएगी. अनिल शर्मा ने कहा था, ”मैं संख्याओं पर विश्वास नहीं करता. पठान ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, यहां तक कि केजीएफ (अध्याय 2) ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है, और अब, गदर 2 भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.

उन्होंने कहा, अब देखते हैं गदर 2 कहां तक जाता है, जनता इसे कहां तक ले जाती है. यह जनता की फिल्म है. हम पहले ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुके हैं, आने वाले सप्ताह में यह 500 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा और शायद किसी समय 1,000 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर जाएगा.

उन्होंने आगे कहा, हम लोगों के दिलों में जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं. लोग इसे देख रहे हैं और इसे पसंद कर रहे हैं. यह हमारे लिए काफी है. आज जो भी (बॉक्स ऑफिस) आंकड़े सामने आए हैं वे वास्तविक हैं. कुछ भी नकली नहीं है.

कई फैंस फिर से गदर 2 देखना चाहते हैं, उनके लिए खुखखबरी है, क्योंकि जल्द ही ये मूवी ओटीटी पर आने वाली है. ओटीटी प्ले के अनुसार, ‘गदर 2’ का ZEE5 प्रीमियर 6 अक्टूबर, 2023 को होने वाला है.

यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की अगली कड़ी है. दूसरी किस्त में सनी देओल और अमीषा पटेल क्रमशः तारा सिंह और सकीना के रूप में अपनी भूमिकाओं को दोहराते हैं. पीरियड एक्शन ड्रामा में उत्कर्ष शर्मा भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










