Randeep-Lin Wedding: एक-दूसरे के हुए रणदीप-लिन, मणिपुरी दूल्हा-दुल्हन बने कपल, देखें शादी की पहली फोटो

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Randeep-Lin Wedding: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए. रणदीप और लिन इंफाल में पारंपरिक मैतेई विवाह समारोह में शादी के बंधन में बंध गए. शादी की पहली तसवीरें सामने आ गई है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी कर ली. शादी की पहली तसवीरें रणदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें कपल काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

undefined

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने मणिपुर के इंफाल में पारंपरिक मैतेई रस्मों से शादी की. शादी की फोटोज शेयर कर एक्टर ने लिखा, आज से हम एक हैं.

undefined

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी की तसवीरों पर सेलेब्स और यूजर्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप दोनों साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं.

undefined

रणदीप व्हाइट आउटफिट में काफी स्मार्ट लगे, जबकि उनकी दुल्हिनया मणिपुरी स्टाइल में सजी-संवरी नजर आई. वो बेहद खूबसूरत लग रही थी. शादी में दोनों के परिवार और रिश्तेदारों मौजूद थे. शादी के कुछ वीडियोज भी सामने आए है.

undefined

लिन ने अपनी इंस्टाग्राम कहानियों पर अपने दोस्तों और परिवारों द्वारा साझा की गई शादी से पहले के उत्सव की तस्वीरें फिर से साझा की थी. तसवीर में कपल अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आए थे.

undefined

शादी की अनाउंसमेंट करते हुए रणदीप ने इंस्टाग्राम पर अपना और लिन का एक नोट साझा किया. उसके कैप्शन में उन्होंने रिंग इमोजी के साथ लिखा, “हमारे पास रोमांचक खबर हैं. “नियति के साथ एक तारीख 29.11.2023 महाभारत से एक पन्ना लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुरी योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी, हम अपने परिवारों और दोस्तों के आशीर्वाद से शादी कर रहे हैं.”

undefined

आगे कपल ने नोट में लिखा था, नोट में आगे लिखा था, ”जैसा कि हम इस जर्नी पर निकलने के लिए तैयार हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं, जिसके लिए हम हमेशा आभारी रहेंगे. प्यार और रोशनी में, लिन और रणदीप.”

undefined

रणदीप हुड्डा कुछ सालों से लिन लैशराम को डेट कर रहे हैं. लिन रंगून, ओम शांति ओम और मैरी कॉम जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर चुकी है.

undefined
undefined

रणदीप हुड्डा पिछली बार वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश में नजर आए थे. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स के ओरिजिनल वेब सीरीज ‘कैट’ में दिखे थे. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सावरकर’ में नजर आएंगे. इसमें वो अलग अंदाज में दिखेंगे.

Also Read: विवाह बंधन में बंधे अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, मैतेई रस्मों से हुई शादी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola