विवाह बंधन में बंधे अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम, मैतेई रस्मों से हुई शादी, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री लिन पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहने नजर आए. रणदीप की एंट्री गाजे-बाजे के बीच और करीबियों के साथ हुई. सफेद कपड़े पहने अभिनेता रणदीप खूबसूरत मणिपुरी दूल्हे की तरह लग रहे थे. जबकि लिन भी पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में नजर आईं.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम विवाह बंधन में बंध चुके हैं. दोनों की शादी मणिपुरी रस्मों से हुई. 37 साल की लिन और रणदीप पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. शनिवार को ही दोनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैन्स को अपनी शादी के बारे में जानकारी दी थी. रणदीप और लिन ने इंस्टाग्राम पर शादी का विवरण साझा किया था, जिसमें बताया था कि लिन के गृहनगर में शादी होगी और मुंबई में फिल्म जगत के दोस्तों के लिए रिसेप्शन रखा जाएगा.

undefined

जहां अर्जुन ने चित्रांगदा से किया था विवाह, वहीं रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की हुई शादी

लिन और रणदीप ने बताया था कि महाभारत से प्रेरणा लेते हुए जहां अर्जुन ने मणिपुर की योद्धा राजकुमारी चित्रांगदा से शादी की थी. हम भी अपने परिवार और दोस्तों के आशीर्वाद से वहीं शादी कर रहे हैं.

Also Read: फिल्म Swatantra Veer Savarkar का फर्स्ट लुक जारी, वीर सावरकर के रोल में एकदम फिटे दिखे रणदीप हुड्डा
undefined

पारंपरिक पोशाक में नजर आये रणदीप और लिन

अभिनेता रणदीप हुड्डा और अभिनेत्री लिन पारंपरिक मणिपुरी पोशाक पहने नजर आए. रणदीप की एंट्री गाजे-बाजे के बीच और करीबियों के साथ हुई. सफेद कपड़े पहने अभिनेता रणदीप खूबसूरत मणिपुरी दूल्हे की तरह लग रहे थे. जबकि लिन भी पारंपरिक मणिपुरी दुल्हन के रूप में नजर आईं. उन्हें बेहद खूबसूरत तरीके से तैयार किया गया था.

undefined

पोटलोई पहने नजर आई लिन

रणदीप सफेद शॉल पहने नजर आए, तो लिन ने पोटलोई या पोलोई पहना हुआ था. जो मोटे कपड़े और मजबूत बांस से बना एक बेलनाकार स्कर्ट था. इसे अक्सर साटन और मखमली सामग्री के साथ-साथ रत्नों से तैयार किया जाता है.

undefined

मैतेई रस्मों के साथ हुई दोनों की शादी

रणदीप और लिन की शादी की रस्में इम्फाल के चुमथांग शन्नापुंग रिसॉर्ट में हुईं. दोनों की शादी पारंपरिक मैतेई सस्मों के साथ हुई.

undefined

रणदीप और लिन ने मांगा सबका आशीर्वाद

रणदीप और लिन ने मैसेज कर अपनी शादी के बारे में जानकारी दी और सबका आशीर्वाद भी मांगा. दोनों ने पिछले दिनों लिखा, हमें यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है, हमारी शादी 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इंफाल में होगी जिसके बाद मुंबई में रिसेप्शन होगा. जैसा कि हम नए सफर की शुरुआत कर रहे हैं, हम संस्कृतियों के इस मिलन के लिए आपका आशीर्वाद और प्यार चाहते हैं. इसके लिए हम सदैव ऋणी और आभारी रहेंगे.

undefined

कौन हैं रणदीप की दुल्हन लिन

रणदीप और लिन लैशराम कुछ समय से रिलेशनशिप में थे. लिन एक मॉडल, अभिनेत्री हैं, जिन्होंने ‘मैरी कोम’, ‘रंगून’ और हालहीं में ‘जाने जान’ फिल्म में काम किया है. जबकि रणदीप हुड्डा को आखिरी बार ‘सार्जेंट’ फिल्म में देखा गया था. उनकी आने वाली फिल्म ‘स्वातंत्र वीर सावरकर’ है जिसका निर्देशन उन्होंने खुद किया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola