Gadar 2 में पाकिस्तान जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले तारा सिंह को पसंद है ये खिलौना, जानकर हो जाएंगे हैरान

Updated:
विज्ञापन
Gadar 2 में पाकिस्तान जाकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले तारा सिंह को पसंद है ये खिलौना, जानकर हो जाएंगे हैरान

सनी देओल ने गदर 2 से बॉलीवुड में धमाल मचा दिया. इस साल 11 अगस्त को गदर 2 रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया. लेकिन क्या आप जानते है गदर और गदर 2 में दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले तारा सिंह को कौन सा खिलौना पसंद है. चलिए आपको बताते है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल की फिल्म गदर 2 ब्लॉकबस्टर हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया. तारा सिंह ने फिल्म में एक बार फिर से पाकिस्तानियों के छक्के छुड़ा दिए.

undefined

कॉफी विद करण सीजन 8 के अगले गेस्ट सनी देओल और बॉबी देओल है. इसका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है, जो काफी मजेदार है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

undefined

वैसे को कॉफी विद करण 8 में सनी और बॉबी ने कई मजेदार बातें की, लेकिन फैंस का ध्यान एक चीज पर गया. सनी कहते है कि उन्हें टैडी बियर काफी पसंद है.

undefined

करण जौहर इसपर कहते हैं किसे पता था कि जो शख्स पाकिस्तान जाकर हैंडपंप उखाड़ लेता है उसकी दिलचस्पी टैडी बियर में है. जी हां, दुश्मनों के छक्के छुड़ाने वाले तारा सिंह को टैडी बियर पसंद है.

undefined

चैट शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आए थे. हालांकि इस एपिसोड को मीडिया यूजर्स ने ट्रोल भी किया गया.

undefined

सुनने में आ रहा है कि गदर 3 की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी. इसे लेकर नया अपडेट आया है. गदर 2 के निर्माता गदर 3 को 2025 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

undefined

‘गदर 2’ से उनका करियर कैसे पटरी पर आया, इस बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, ‘जब ‘गदर’ रिलीज हुई थी, उस वक्त मेरा स्टारडम बहुत ऊंचा था. हालांकि बीच में एक गैप भी आया जब मैं इंडस्ट्री में उतना एक्टिव नहीं था.

undefined

सनी ने आगे कहा, उस दौरान मेरे करियर में कुछ सुस्ती आ गई थी. लेकिन ‘गदर 2’ के साथ मेरी वापसी के बाद, यह काफी सफल हो गई है, और मेरा मानना है कि यह उस तरह के सिनेमा के कारण है जो मैंने किया है.

undefined

‘गदर 2’ को जी5 पर रिलीज कर दिया गया है. इसके वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर पर एक्टर ने कहा था, मैं फिल्म के व्यापक, वैश्विक दर्शकों तक पहुंचने के लिए बहुत उत्साहित हूं. गदर 2 एक संपूर्ण पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है जो दर्शकों को पूरी तरह से बांधे रखेगी और उनका मनोरंजन करेगी.

undefined

सनी देओल के पास अभी कई सारे प्रोजेक्ट है, जिसमें नितेश तिवारी की रामायण है. इसे लेकर कहा जा रहा है कि वो इसमें भगवान हनुमान बनेंगे. इसके अलावा वो लाहौर 1947 में भी दिखेंगे.

Also Read: Gadar 3 में सनी देओल से टकराएगा ये विलेन, गदर 3 की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola