Gadar 3 में सनी देओल से टकराएगा ये विलेन, गदर 3 की रिलीज डेट आई सामने, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग

Updated:
विज्ञापन
Sunny Deol on gadar 2 second anniversary

Sunny Deol on gadar 2 second anniversary

सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर-1’ और ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. दोनों फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार रिव्यूज मिले और इसने जमकर कमाई की. अब गदर 3 को लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.

विज्ञापन
undefined

सनी देओल-अमीषा पटेल की ‘गदर-1’ और ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दिया. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की और इसे दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला.

undefined

अब सनी देओल के फैंस के लिए खुशखबरी है. सुनने में आ रहा है कि गदर 3 की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी. इसे लेकर नया अपडेट आया है.

undefined

ट्रेड एनालिस्ट और इंडस्ट्री ट्रैकर निशित शॉ के अनुसार, गदर 2 के निर्माता गदर 3 को 2025 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं.

undefined

दैनिक भास्कर’ की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये बताया गया है अनिल शर्मा फिल्म्स के कार्यकारी निर्माता राणा भाटिया ने कहा कि अगले पार्ट की कहानी क्रैक हो चुकी है. इसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. हम इसे दो साल में लाने की कोशिश कर रहे हैं.

undefined

रिपोर्ट की मानें तो गदर 3, 2025 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी. कहा जा रहा है कि इसकी शूटिंग 2024 के अगस्त से शुरू होगी. खबर ये भी है कि गदर-3 में उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर की कहानी को बिल्कुल नये ढंग से लाया जाएगा.

undefined

फिल्म में एक बार फिर सनी-अमीषा की जोड़ी दिखेगी. लेकिन इस बार विलेन बदल जाएगा. कयास लगाया जा रहा है कि इस बार फिल्म में मनीष वाधवा का बेटा विलेन बनेगा और अपने पिता का बदला लेगा.

undefined

बता दें कि ‘गदर-3’ की आधिकारिक घोषणा साल 2024 में की जाएगी. वहीं, गदर 2 के निदर्शेक अनिल शर्मा इन दिनों ‘जर्नी’ नाम की फिल्म में काम कर रहे हैं. यह पिता और पुत्र के रिश्ते को समर्पित है.

undefined

निर्देशक अनिल शर्मा ने 2001 में गदर बनाया था. इस रोमांटिक-एक्शन ड्रामा ‘गदर’ में अमीषा पटेल द्वारा अभिनीत सकीना और सनी देओल द्वारा अभिनीत तारा सिंह की कहानी बताई गई थी. 22 साल बाद गदर 2 आई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई.

undefined

गदर 2 को दर्शकों से मिल प्यार को लेकर सनी देओल ने कहा था, मैं वास्तव में बहुत खुश हूं. जब हमने गदर का दूसरा भाग बनाया, तो हमने कभी नहीं सोचा था कि इसे दर्शकों द्वारा इतना पसंद किया जाएगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola