Jawan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की बादशाहत बरकरार, जाने 25वें दिन की कमाई

Jawan box office collection Day 25: शाहरुख खान स्टारर जवान पिछले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलता मचा दिया था और जमकर कमाई की. फिल्म में शाहरुख के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में हैं. मूवी ने 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

जवान पिछले महीने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रहा है. फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति हैं.

एटली द्वारा निर्देशित जवान घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और जमकर कमाई कर रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, जवान ने भारत में 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को जवान ने 8.80 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसकी घरेलू कुल कमाई 604.25 करोड़ रुपये हो गई. वहीं, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर जवान ने 24 दिनों में लगभग 1068.75 करोड़ रुपये की कमाई की है.

कुछ समय पहले ही जवान के मेकर्स फैंस के लिए गुडन्यूज लेकर आए. निर्माताओं ने फिल्म के लिए एक खरीदो और एक फ्री ऑफर लॉन्च किया था, जिससे जवान की कमाई में काफी बढ़ोतरी मिली.

जवान देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. एक्शन थ्रिलर फिल्म ने सनी देओल और अमीषा पटेल-स्टारर गदर 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

जवान में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आए है और उनके किरदार का नाम विक्रम राठौड़ और आजाद है. मूवी में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त कैमियो भूमिका में नजर आए थे. जबकि प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, रिधि डोगरा, सुनील ग्रोवर भी इसका हिस्सा है.

जवान के गाने जबरदस्त हिट साबित हुए हैं. हाल ही में शाहरुख ने फिल्म आरारारी रारो से एक और दिल छू लेने वाला ट्रैक जारी किया था इस ट्रैक में दीपिका पादुकोण ने अभिनय किया था, जहां उन्होंने जेल के अंदर छोटे शाहरुख का पालन-पोषण किया था.

फिल्म जवान का गाना ‘आरारारी रारो’ अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा रचित और इरशाद कामिल के बोल है. दीप्ति सुरेश द्वारा खूबसूरती से गाया गया गाना दर्शकों का काफी पसंद आया.

जवान को न सिर्फ भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्यार मिला है. फिल्म कंपेनियन से बात करते हुए एटली ने खुलासा किया कि जवान देखने के बाद उन्हें हॉलीवुड में काम करने वाले लोगों के फोन आए.

शाहरुख अगली बार राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित फिल्म डंकी में नजर आएंगे. फिल्म में तापसी पन्नू भी होंगी. डंकी की नजर क्रिसमस रिलीज पर है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर प्रभास की सालार से होगी.
Also Read: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का KRK ने उड़ाया मजाक, बोले- बॉलीवुड के लोग…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










