विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का KRK ने उड़ाया मजाक, बोले- बॉलीवुड के लोग…

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज हो गई ह��. ओपनिंग डे पर ही फिल्म फुस्स साबित हो गई. मूवी ने बहुत कम की कमाई की है. विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का केआरके ने मजाक उड़ाया है. चलिए आपको बताते है उन्होंने इस बारे में क्या कहा है.

फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर‘ से विवेक अग्निहोत्री को बहुत उम्मीद थी, लेकिन फिल्म पहले ही दिन फुस्स साबित हुई. मूवी के फुस्स होने पर फिल्म एक्टर और क्रिटिक केआरके ने इसका मजाक उड़ाया है.

केआरके ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, कल फिल्म दे वैक्सीन वॉर रिलीज हुई और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी. इस फिल्म ने ‘पठान’, ‘गदर2 और जवान’ के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए! पहले दिन का बिजनेस 40 लाख.
Yesterday film #TheVaccineWar was released n film brought back tsunami at the box office. The Film destroyed All the records of Pathan, Gadar2 n Jawan! Day1 business is ₹40 lakhs. Now @vivekagnihotri might understand, why bollywood people believe that he is not a director.
— KRK (@kamaalrkhan) September 29, 2023

अब विवेक अग्निहोत्री समझ सकते हैं कि बॉलीवुड के लोग क्यों मानते हैं कि वह निर्देशक नहीं हैं. आगे उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, अनुपम खेर और नाना पाटेकर खुद को सुपर स्टार मानते हैं.

केआरके बोले- लेकिन दे वैक्सीन वॉर का पहले दिन का 40 लाख का कारोबार इस बात का सबूत है कि जनता की तो बात ही छोड़िए, उनके घर के कर्मचारी भी उनकी फिल्में नहीं देखना चाहते.

केआरेक लिखते हैं, लोगों ने साबित कर दिया है कि विवेक अग्निहोत्री उन्हें धर्म के नाम पर बार-बार बेवकूफ नहीं बना सकते. उन्होंने कहा, देश के लोगों ने प्रोपेगेंडा फिल्म द वैक्सीन वॉर को खारिज कर दिया है और विवेक थग्निहोत्री को संदेश दिया है कि वह लोगों को बार-बार बेवकूफ नहीं बना सकते.
People of the country have rejected propaganda film #TheVaccineWar n given message to Vivek #Thagnihotri that he can’t fool ppl again & again. He is not allowed to sell hate in India. Indian people did fight and win against Britishers and India will win again in 2024.
— KRK (@kamaalrkhan) September 29, 2023

कमाल राशिद खान आगे कहते है, उन्हें भारत में नफरत बेचने की इजाजत नहीं है. भारत के लोगों ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की और 2024 में भारत फिर से जीतेगा.

Sacnilk.com की रिपोर्ट के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.3 करोड़ की कमाई की. हालांकि उम्मीद थी कि मूवी पहले दिन तगड़ी कमाई करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

द कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने द वैक्सीन वॉर बनाई है. इसमें नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, राइमा सेन अहम भूमिका में है.

नाना पाटेकर ने प्रभात खबर से बातचीत में द वैक्सीन वॉर को लेकर कहा था, यह फिल्म कोविड के वक़्त भारत के वैक्सीन बनाने की कहानी कहती है. यह फिल्म साइंटिस्ट बलदेव भार्गव के अनुभव पर आधारित है.

कंगना रनौत की चंद्रमुखी 2 और फुकरे 3 भी द वैक्सीन वॉर के साथ रिलीज हुई. दोनों फिल्म ने द वैक्सनी वॉर से बेहतर कमाई की.
Also Read: The Vaccine War Movie Review: देश के वैज्ञानिकों के बलिदान और संघर्ष की कहानी कहती द वैक्सीन वॉर, पढ़ें रिव्यूप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










