Chennai Express से लेकर Jawan तक में लुंगी में नजर आए शाहरुख खान, क्या लुंगी है किंग खान का लकी चार्म?

Published by : Divya Keshri Updated At : 05 Aug 2023 1:31 PM

विज्ञापन

शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जवान को लेकर सुर्खियों में है. फिल्म में एक्टर अलग अवतार और अलग लुक में नजर आएंगे. हाल ही में रिलीज हुए मूवी के गाने ज़िंदा बंदा में भी लुंगी में नजर आए थे.

विज्ञापन
undefined

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का पहला गाना ज़िंदा बंदा रिलीज हो चुका है. गाने में किंग खान ‘जवान’ के उनके लेटेस्ट चार्टबस्टर ज़िंदा बंदा में भी लुंगी में नजर आए हैं. शाहरुख का लकी चार्म है कि जिंदा बंदा में एक बार फिर लुंगी का जलवा दिखा है. फैंस ने उनका लुंगी कनेक्शन को नोटिस किया है. गाने में हजारों बैकग्राउंड डांसर्स लुंगी में दमदार डांस करते दिख रहे है.

undefined

लुंगी के लिए शाहरुख का प्यार कोई नया नहीं हैं और इसने एक बार फिर शाहरुक के लुंगी स्टाइल का लोगों को दीवाना बना दिया है. ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ में अपने हिट ‘लुंगी डांस’ आपको याद ही होगा, जिसने लोगों को दीवाना बना दिया था.

undefined

जवान के जिंदा बंदा गाने को फिलहाल यूट्यूब पर 24 घंटों में 46 मिलियन व्यूज के साथ ग्लोबल म्यूजिक की दुनिया में तूफान ला दिया है.अपनी जोरदार एनर्जी, लार्जर-देन-लाइफ विसुअल्स और लुंगी की सिम्बॉलिक प्रेजेंस के साथ ये गाना दर्शकों को खूब पसन्द आ रहा है.

undefined

जवान 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान में विजय सेतुपति ने अहम भूमिका निभाई है. विजय ने खुद कहा था कि उन्होंने एटली का जवान केवल शाहरुख खान के लिए किया था, और अभिनेता के साथ काम करने का अवसर कुछ ऐसा था जिसे विजय चूक नहीं सकते थे. अभिनेता ने यहां तक कहा कि वह मुफ्त में भी इस परियोजना का हिस्सा बन सकते थे.

undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जवान में डबल रोल निभाने के लिए शाहरुख खान को 100 करोड़ रुपये मिले है. जबकि नयनतारा को 10 करोड़ की मोटी रकम मिली है.

undefined

शाहरुख खान, राजुकमार हिरानी की फिल्म डंकी में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले है. फिल्म की शूटिंग फिलहाल चल रही है. इसके अलावा वो सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में कैमियो रोल निभाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola