ePaper

Rana Naidu सीरीज में कास्ट नहीं करने पर बॉबी देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जब मैंने रीमेक देखा तो मैं परेशान...

Updated at : 31 Oct 2023 9:46 AM (IST)
विज्ञापन
Bobby Deol Upcoming Movies

Bobby Deol Upcoming Movies

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर का किरदार देखकर फैंस हैरान रह गए, जबकि बॉबी के कैरेक्टर ने सबको इम्प्रेस कर दिया. इस बीच बॉबी ने ऐसा कुछ कहा, जिसकी चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म एनिमल साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें बॉबी देओल है. बॉबी के अलावा इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना है. एनिमल का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है और यह हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है.

undefined

हाल ही में IDIVA को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ को लेकर बात की. इस सीरीज के लिए पहले बॉबी से बात की जा रही थी, लेकिन फिर ये राणा दग्गुबाती को मिल गया.

undefined

बॉबी देओल ने कहा, “मुझे लगा कि एक शो था – रे डोनोवन और उसका हिंदी में रीमेक (राणा नायडू) अच्छा नहीं था. क्योंकि मैं वास्तव में एक अभिनेता के रूप में रे डोनोवन का किरदार निभाना चाहता था लेकिन मुझे रीमेक के लिए नहीं लिया गया.

undefined

बॉबी ने कहा, “लेकिन जब मैंने रीमेक देखा तो मैं परेशान हो गया कि यह इतनी प्यारी कहानी थी, इतने अच्छे कैरेक्टर थे, लेकिन उन्होंने इसे उस तरह से नहीं बनाया जैसा उन्हें बनाना चाहिए था.”

undefined

उसी इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल से पूछा गया कि क्या कोई को-स्टार है, जिसके साथ वो काम नहीं करना चाहते. इसपर उन्होंने अपने पिता धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया गया. जब दिग्गज एक्टर को ऐसी ही सिचुएशन का सामना करना पड़ा.

undefined

बॉबी ने कहा, “मुझे कभी किसी से कोई प्रॉब्लम नहीं हुई और अपने सारे को-स्टार्स की इज्जत करता हूं. ऐसा एक बार मेरे पिता के साथ हुआ था, एक सह-कलाकार के साथ, मैं नाम नहीं बताऊंगा, वर्षों पहले, और उस व्यक्ति ने उनसे कहा था, ‘मैं आपके साथ कभी काम नहीं करूंगा.”

undefined

बॉबी देओल ने आगे कहा, उनके पिता ने इस स्थिति पर रिएक्ट करते हुए कहा था, जो आप चाहें. हालांकि, समय बदला और एक ही अभिनेता के साथ फिल्म का अवसर मिला.

undefined

बॉबी ने याद करते हुए कहा, “मेरे पिता ने कहा, ‘मैं ऐसा कभी नहीं सोचता, यह आपकी पसंद थी, मेरी नहीं. मुझे आपके साथ काम करना अच्छा लगेगा.”

undefined

कॉफी विद करण 8 सनी देओल और बॉबी देओल आएंगे. उनका प्रोमो वीडियो सामने आ चुका है. ये एपिसोड काफी मजेदार और दिलचस्प होगा.

undefined

बॉबी को आखिरी बार आश्रम सीजन 3 में देखा गया था, जिसमें वो बाबा निराला बने थे. आश्रम 4 भी जल्द आने वाला है. इसके अलावा उनकी फिल्म एनिमल इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी.

Also Read: जब सलमान खान की शादी का रिश्ता लेकर एक लड़की के पास पहुंच थे SRK,इस वजह से नहीं बनी बात,एक्टर बोले- इसका जो…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola