Bigg Boss 16 के इन सदस्यों की खुली किस्मत, किसी को ऑफर हुई सलमान के साथ फिल्म,तो कोई बनेगा सीरियल का मेन लीड

Bigg Boss 16 : बिग बॉस 16 के प्रतियोगियों की किस्मत घर से बाहर जाने के बाद खुलने वाली है, ऐसा इसलिए क्योंकि इनसब को कई ऑफर्स मिल रहे हैं. प्रियंका चौधरी को जहां सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिलेगा, वहीं निमृत को एकता कपूर अपनी फिल्म में कास्ट करेंगी.

प्रियंका चाहर चौधरी
बिग बॉस 16, प्रियंका चाहर चौधरी के लिए बंपर जैकपॉट साबित हो सकता है. ऐसे इसलिए क्योंकि सलमान खान ने एक एपिसोड में उनसे कहा कि घर से बाहर निकलते ही उनके लिए कुछ खास हैं. यहां तककि एकता कपूर ने भी कहा कि वह उनसे बाद में मिलेंगी. ऐसी चर्चा है कि वह सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं.

सुम्बुल तौकीर खान
बिग बॉस 16 की प्रतियोगी सुम्बुल तौकीर खान नागिन 7 का हिस्सा हो सकती है. एकता कपूर ने कहा कि वह नागिन 7 के लिए बिग बॉस 16 से किसी को चुनेंगी. कई लोगों को लगता है कि यह सुम्बुल हो सकती है, लेकिन इस पर कोई अनाउंसमेंट नहीं हुई है.

शिव ठाकरे
चर्चा है कि शिव ठाकरे खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा हो सकते हैं. इसके अलावा वह कई सीरियल्स या फिर मराठी शो भी कर सकते हैं. बिग बॉस के घर में दर्शक उन्हें काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

अब्दु रोजिक
अब्दु रोजिक की फैन फॉलोइंग तगड़ी है. शो से निकलते ही उन्होंने अपना नया म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया. अब वह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले है. रिपोर्ट्स की मानें तो अब्दु गोल्डन बॉयज के साथ भी एक प्रोजेक्ट कर सकते हैं.

निमृत कौर अहलूवालिया
निमृत कौर अहलूवालिया जल्द ही दिबाकर बनर्जी के साथ एलएसडी 2 में काम करेंगी. बीते दिनों शो में एकता कपूर गई थी, जहां उन्होंने सभी घरवालों का ऑडिशन लिया और निमृत को सेलेक्ट किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




