Athiya Shetty: किसने डिजाइन किया अथिया शेट्टी का ब्राइडल आउटफिट ? पिंक लहंगे में खूबसूरत दिखी एक्ट्रेस; PHOTOS

Published by : Divya Keshri Updated At : 24 Jan 2023 9:27 AM

विज्ञापन

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी हो गई. अथिया ने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वो किसी खूबसूरत परी से कम नहीं लगी. चलिए आपको बताते है किसने डिजाइन किया ये आउटफिट.

विज्ञापन
undefined

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल ने शादी कर ली. शादी के बाद कपल को नयी जिंदगी के लिए फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई बधाई दे रहा. कपल ने अपने परिवार औऱ दोस्तों के बीच सात फेरे लिए.

undefined

अथिया शेट्टी ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगा हुआ था, जिसमें वो बला की खूबसूरत लगी. ये ब्राइडल आउटफिट डिजाइनर अनामिक खन्ना ने डिजाइन किया था. चिकनकारी लहंगे में एक्ट्रेस काफी गार्जियस लगी.

undefined

अथिया ने अपने खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट के साथ कुंदन की ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया. जबकि केएल राहुल ने पिंक शेरवानी पहना हुआ था. इसमें वो काफी स्मार्ट लगे.

undefined

अनामिका खन्ना ने 10000 घंटों की कड़ी मेहनत के बाद ब्राइडल आउटफिट तैयार किया, जिसने अथिया शेट्टी किसी अप्सरा से कम नहीं लगी. बता दें कि अनामिका ने काजल अग्रवाल, सोनम कपूर और ऋचा चड्ढा के लिए ब्राइडल कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था.

undefined

अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के तुरन्त बाद हनीमून नहीं जाएंगे. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, विभिन्न वर्क कमिटमेंट की वजह से वो जल्द ही हनीमून पर नहीं जा पाएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola