कंगना रनौत के बारे में अनुराग कश्यप ने कही ऐसी बात, जिसपर एक्ट्रेस का आया जवाब, बोलीं- बहुत बदतमीज हूं…

Updated:
विज्ञापन
कंगना रनौत के बारे में अनुराग कश्यप ने कही ऐसी बात, जिसपर एक्ट्रेस का आया जवाब, बोलीं- बहुत बदतमीज हूं…

अनुराग कश्यप और एक्टर जीशान अय्यूब इन दिनों अपनी फिल्म ‘हड्डी’ के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. इस दौरान अनुराग ने कंगना रनौत के बारे में ऐसी बात कह दी, जिसपर एक्ट्रेस रिप्लाई किए बिना रह नहीं पाई. चलिए आपको बताते है आखिर अनुराग ने ऐसा क्या कहा.

विज्ञापन
undefined

अनुराग कश्यप और एक्टर जीशान अय्यूब फिल्म ‘हड्डी’ के प्रमोशन में लगे हुए है. इस दौरान Jist के साथ हुई बातचीत में जीशान ने कंगना रनौत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि, एक समय था जब कंगना एक अभिनेत्री के रूप में टॉप थीं, जब उन्होंने क्वीन और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में काम किया था.”

undefined

जिसके बाद अनुराग, जीशान अय्यूब के बातों को सपोर्ट करते हुए कहते हैं कि, “कंगना बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. जब काम की बात आती है तो वह बहुत ईमानदार होती हैं, उनके साथ अन्य समस्याएं भी होती हैं. हालांकि जब उनकी प्रतिभा और खूबियों की बात आती है, तो कोई भी उनसे यह नहीं छीन सकता.”

undefined

अनुराग ने आगे कहा, एक एक्टर के रूप में कंगना एक क्रिएटिव इंसान हैं. उनके अंदर जो कुछ है, उसे कोई उनसे छीन नहीं सकता, लेकिन हां, उनसे निपटना बहुत मुश्किल है.”

undefined

वहीं, कंगना ने अनुराग कश्यप के तारीफ करने वाले वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाया. इसके अलावा उन्होंन हंसल मेहता का भी वीडियो लगाया और दोनों निर्देशकों को धन्यवाद दिया.

undefined

कंगना रनौत ने लिखा कि इस बात से सब सहमत होते हैं लेफ्ट राइट दोनों विंग. साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी खूबियां भी गिनाया. उन्होंने लिखा, 1. एक तो मैं बहुत बदतमीज हूं. 2. हिंसक और अतिवादी भी हूं, मुझे हिंसा पसंद है और हिंसा को भी मैं पसंद हूं.

undefined

आगे कंगना ने पोस्ट में लिखा, 3. थोड़ी बिगड़ी हुई और बहुत जिद्दी हूं. 4. भयंकर वाली टैलेंटेड, मतलब G.O.A.T टाइप. यहीं नहीं एक्ट्रेस लिखती हैं कि, इसको कहते हैं बैटमैन..वही हूं मैं.

undefined

हाल ही में कंगना रनौत की फिल्म चंद्रमुखी 2 का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लगी थी. उनका एथनिक लुक देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की.

undefined

कंगना इन दिनों अपनी अगली फिल्म तेजस की तैयारी में लगी हुई है. जिसमें वह वायुसेना पायलट की भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस अलग अंदाज में नजर आने वाली है.

undefined

कंगना रनौत अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म में कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में दिखेंगी.

undefined

शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त प्रतिक्रिया तो कंगना रनौत ने किंग खान की जमकर तारीफ की. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि शाहरुख ‘सिनेमा के भगवान हैं जिनकी भारत को जरूरत है.’

Also Read: सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘संगीता बिजलानी ने मुझे और सलमान को फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ा था…’
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola