सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘संगीता बिजलानी ने मुझे और सलमान को फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ा था…’

Updated:
विज्ञापन
सोमी अली ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘संगीता बिजलानी ने मुझे और सलमान को फ्लैट में रंगे हाथ पकड़ा था…’

सलमान खान अपने लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं. सलमान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी की साल 1994 में सगाई हो गई थी. हालांकि शादी के कुछ दिन पहले ही उनकी शादी टूट गई. शादी किस वजह से टूटी इसके बारे में एक्टर की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने खुलासा किया.

विज्ञापन
undefined

सलमान खान और एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने 1986 में डेटिंग शुरू की और 1994 में उनका ब्रेकअप हो गया. संगीता के साथ सलमान ने सगाई भी कर ली थी और उनकी शादी होनी थी. लेकिन शादी टूट गई. अब इसपर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने बड़ा खुलासा किया है.

undefined

सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. सोमी ने शुभांकर मिश्रा संग एक इंटरव्यू में कहा कि, “शादी के कार्ड छप चुके थे, लेकिन संगीता ने सलमान को मेरे अपार्टमेंट में रंगे हाथों पकड़ लिया.

undefined

सोमी अली ने आगे कहा, सलमान मेरे साथ थे. सलमान ने संगीता के साथ जो किया, वही मेरे साथ हुआ. इसे कर्म कहते हैं. जब मैं बड़ी हुई तो एक थोड़ा, मुझे इसके बारे में समझ आया.”

undefined

इसी इंटरव्यू में सोमी अली ने बताया कि उन्हें सलमान पर क्रश था और वह उनसे शादी करने के इरादे से भारत आई थीं. सोमी को एक पुराना इंटरव्यू याद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘सलमान मुझे मारते हैं क्योंकि उन्हें परवाह है.’

undefined

सोमी अली ने कहा, अब उन्हें एहसास हो रहा है कि उनका बयान सलमान की चालाकी का नतीजा था. उसने कहा कि उसे यह सोच कर दिमाग में बिठा लिया गया था कि उसका शारीरिक शोषण उसके प्यार की निशानी है.

undefined

संगीता बिजलानी मिस इंडिया 1980 की विजेता रह चुकी हैं. वो एक मॉडल और अभिनेत्री थीं, जिन्होंने 1980-1990 के दशक के बीच त्रिदेव और योद्धा जैसी कई शीर्ष फिल्मों में अभिनय किया.

undefined

सलमान और संगीता ने 1986 में डेटिंग शुरू की थी.दोनों आठ साल तक एक गंभीर रिश्ते में थे और उन्होंने शादी करने का फैसला किया था. हालांकि, शादी से एक महीने पहले ही सलमान और संगीता का ब्रेकअप हो गया और सोमी अली ने इसके पीछे की वजह एक इंटरव्यू में सबको बता दिया.

undefined

संगीता ने जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अज़हरुद्दीन के साथ साल 1996 में शादी कर लिया था. लेकिन 14 साल तक शादीशुदा रहने के बाद संगीता और अजहर ने 2010 में रिश्ता तोड़ दिया.

undefined

अपने कड़वे अतीत के बावजूद सलमान और संगीता आगे बढ़ चुके हैं और अब उनके बीच अच्छे संबंध है. दिसंबर 2023 में सलमान की 57वीं जन्मदिन की पार्टी में संगीता भी शामिल हुई थी.

undefined

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में है. पिछली बार एक्टर फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आए थे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola