Alia Bhatt की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज आई सामने, पति रणबीर संग कोजी होती दिखी एक्ट्रेस, फैंस बोले- राहा...

Published by : Ashish Lata Updated At : 16 Mar 2023 3:07 PM

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बीते दिनों अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अब एक्ट्रेस ने अपने खास दिन की तसवीर शेयर की है, जिसमें उन्हें अपनी मां, बहन और पति रणबीर कपूर संग कोजी होते देखा जा सकता है.

विज्ञापन
undefined

आलिया भट्ट ने अपना 30वां जन्मदिन दोस्तों और परिवार के साथ लंदन में मनाया. अब एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

undefined

उनके बर्थडे एल्बम में पहली तस्वीर एक केक के बगल में दिख रही है, जहां आलिया आंस बंदकर विश मांग रहे हैं. तसवीरों में अदाकारा ने पिंक कलर का Balenciaga जम्पर पहन रखा है. अगली तस्वीर में वह रणबीर को गले लगाती दिख रही है.

undefined

तीसरी फोटो में आलिया की बहन शाहीन कैमरे के लिए पोज देती दिखाई दे रहे ही. अगली तस्वीर में आलिया को अपनी दोस्त को गले लगा रही है. एक तसवीर में एक्ट्रेस अपनी मां सोनी राजदान संग पोज दे रही हैं.

undefined

तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, ”T H I R T Y”. उनके फैंस ने उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी. एक यूजर ने लिखा, “विश्वास नहीं होता कि उनके 30 साल पूरे हो गए हैं.”

undefined

हालांकि कुछ यूजर्स फैमिली फोटो में आलिया की बेटी राहा को ढूढ़ते नजर आए. एक यूजर ने लिखा, ”आलिया आपकी बेबी राहा कहां पर है…उसकी क्यूट सी झलक दिखा देती”.

undefined

बता दें कि आलिया की सास नीतू कपूर और भाभी रिद्धिमा कपूर साहनी ने अभिनेत्री के लिए सोशल मीडिया पर जन्मदिन के संदेश लिखे. नीतू ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, “हैप्पी बर्थडे बहुरानी (क्राउन सिंबल)… ओनली लव एन मोर लव.”

undefined

आलिया करण जौहर की आने वाली रोमांटिक फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. उनके पास निर्देशक फरहान अख्तर की अगली फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola