Nusrat Jahan: एक्ट्रेस और TMC सांसद नुसरत जहां मुश्किल में, ED ऑफिस में हो रही पूछताछ, जानें पूरा मामला

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2023 11:55 AM

विज्ञापन

एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां कोलकाता स्थित प्रर्वतन निदेशालय के कार्यलाय पहुंची. वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक रियल एस्टेट कंपनी पर कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में एजेंसी ने उन्हें तलब किया है.

विज्ञापन
undefined

एक्ट्रेस और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां को फ्लैट धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने तलब किया था. वहीं, नुसरत समय से पहले ही ईडी दफ्तर में हाजिर हो गई. उनसे पूछताछ जारी है.

undefined

वरिष्ठ नागरिकों द्वारा एक रियल एस्टेट कंपनी पर कोलकाता के न्यू टाउन में फ्लैट देने का वादा कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाने वाली शिकायत के संबंध में एजेंसी ने उन्हें तलब किया है. शिकायत के मुताबिक, सांसद कंपनी के पूर्व निदेशक रहीं हैं.

undefined

गरियाहाट में एक रियल एस्टेट कंपनी के खिलाफ फ्लैट भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी. कंपनी के खिलाफ फ्लैट देने के नाम पर कई बैंक कर्मचारियों से 24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.

undefined

बैंक कर्मचारियों ने ‘सेवन सेंसेस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की उस कंपनी के साथ एक समझौता किया. संस्था ने फ्लैट देने के नाम पर 500 लोगों से पैसे लिए. नुसरत जहां 2 साल से ज्यादा समय तक इस संस्था की निदेशक रहीं. ठगी का शिकार हुए लोगों ने नुसरत के नाम पर ईडी दफ्तर में शिकायत की.

undefined

इन सबके अलावा नुसरत जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनकी ग्लैमरस तसवीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते है.

undefined

नुसरत जहां को इंस्टाग्राम पर 3 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते है. नुसरत सिर्फ 563 लोगों को फॉलो करती है. अबतक उन्होंने 1400 से ज्यादा पोस्ट कर दिए है.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो नुसरत जहां ने 19 जून, 2019 को तुर्की में निखिल जैन के साथ शादी के बंधन में बंधी. दो साल बाद नुसरत ने निखिल से अलग होने की घोषणा की थी. अभिनेत्री ने कहा था, “हमारा अलगाव बहुत पहले हो गया था, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी.”

undefined

नुसरत इन दिनों एक्टर यश दासगुप्ता के साथ रिलेशनशिप में है. अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करते रहते हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola