England vs Pakistan : पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी भी पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में, बशर्ते ये हो समीकरण…

Updated:
विज्ञापन
England vs Pakistan  : पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी भी पहुंच सकती हैं सेमीफाइनल में, बशर्ते ये हो समीकरण…

Kolkata: England’s captain Jos Buttler and Pakistan’s captain Babar Azam during toss before the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between England and Pakistan, at the Eden Gardens, in Kolkata, Saturday, Nov. 11, 2023. England won the toss and chose to bat. (PTI Photo/Swapan Mahapatra) (PTI11_11_2023_000075A)

Pakistan vs England मैच से पहले भी स्थिति स्पष्ट ही है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है इसलिए अभी भी कुछ गणित लगाए जा रहे हैं, जो यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान की उम्मीद अभी भी शेष है.

विज्ञापन
undefined

World Cup 2023 : आईसीसी विश्वकप 2023 के लिए सेमीफाइनल की टीम लगभग तय हो चुकी है. आज पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मैच के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी.

undefined

Pakistan vs England मैच से पहले भी स्थिति स्पष्ट ही है, लेकिन क्रिकेट अनिश्चितता का खेल है इसलिए अभी भी कुछ गणित लगाए जा रहे हैं, जो यह कह रहे हैं कि पाकिस्तान की उम्मीद अभी भी शेष है.

undefined

वहीं लीग मैच में पाकिस्तान की लगातार हार और सेमीफाइनल में ना पहुंचने की स्थिति पर उनके देश में ही बाबर सेना को खूब ट्रोल किया जा रहा है. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने एक लाइव शो के दौरान मजाकिया अंदाज में बाबर सेना पर टिप्पणी की.

undefined

वसीम अकरम ने पाकिस्तान की टीम को ट्रोल करते हुए कहा कि वह अभी भी सेमीफाइनल खेल सकती है. लेकिन इसके लिए उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में लाॅक करके टाइम आउट करना होगा.

undefined

पाकिस्तान के प्रदर्शन से वसीम अकरम खासे नाराज हैं और उन्होंने लाइव शो में यह भी कहा है था कि खिलाड़ियों की फिटनेस बहुत ही खराब है. वे यह भी कह चुके हैं कि पिछले दो साल से इनका कोई फिटनेस टेस्ट नहीं हुआ है.

undefined

खास बात यह है कि वसीम अकरम ने ये बातें मजाकिया अंदाज में नहीं कही, बल्कि वे इन बातों को काफी नाराज होकर कह रहे थे. वसीम अकरम का कहना था कि कोई भी खिलाड़ी जिम्मेदारी के साथ नहीं खेल रहा है.

undefined

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने लचर प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया में खूब ट्रोल हो रही है और टीम के खराब परफार्मेंस पर खूब मीम्स भी बन रहे हैं. Pakistan Cricket Team आज विश्व कप में अपना अंतिम म��च खेल रही है. अबतक पाकिस्तान ने आठ मैच खेले हैं और उनमें से चार उसने जीता और चार हारा है. कुल अंक आठ है और प्वाइंट टेबल में वह पांचवें स्थान पर है.

undefined

इंग्लैंड के साथ आज खेले जा रहे मैच को लेकर भी सोशल मीडिया में खूब मीम्स वायरल हैं. जिसमें से एक मीम्स में यह कहा जा रहा है कि जैसे ही टाॅस हुआ पाकिस्तानी टीम और उनके फैंस अंडरग्राउंड हो गए.

undefined

Pakistan vs England के मैच में इंग्लैंड के टाॅस जीतने के बाद एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा जिसमें वसीम अकरम और उनके साथ कुछ और पाकिस्तानी क्रिकेट झूमते नजर आ रहे हैं, इसकी वजह यह बताया जा रहा है कि ये लोग खुश है, क्योंकि अब सेमीफाइनल में उनकी भारत के हाथों फजीहत नहीं होगी.

Also Read: शुभमन गिल के नंबर वन बैट्‌समैन बनने पर सारा तेंदुलकर ने लिखा पोस्ट, दिल वाला इमोजी भी लगाया, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola