ePaper

Elvish Yadav-उर्वशी रौतेला के 'हम तो दीवाने' सॉन्ग ने हिला डाला पूरा सिस्टम, 3 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Updated at : 14 Sep 2023 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Elvish Yadav-उर्वशी रौतेला के 'हम तो दीवाने' सॉन्ग ने हिला डाला पूरा सिस्टम, 3 घंटे में मिले इतने मिलियन व्यूज

Elvish Yadav Song Hum To Deewane Out: आखिरकार, इंतजार खत्म हुआ, साल का सबसे बहुप्रतीक्षित सॉन्ग हम तो दीवाने आउट हो गया. वीडियो में एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला की जोड़ी धमाकेदार लग रही है. इस तीन घंटे में 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है.

विज्ञापन
undefined

Elvish Yadav Song Hum To Deewane Out: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने रियलिटी शो में अपनी जीत के साथ इतिहास में अपना नाम दर्ज कराकर खूब सुर्खियां बटोरीं. आज यूट्यूबर का 27वां जन्मदिन है.

undefined

इस खास मौके पर एल्विश यादव का उर्वशी रौतेला के साथ रोमांटिक ट्रैक ‘हम तो दीवाने’ रिलीज हुआ. इसने पूरे सोशल मीडिया का सिस्टम हिलाकर रख दिया.

undefined

एल्विश यादव और उर्वशी रौतेला सॉन्ग, हम तो दीवाने में पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं. दोनों स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री ने दर्शकों को काफी इम्प्रेस कर दिया है.

undefined

एल्विश के गाने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इसलिए तो 3 घंटे में वीडियो को 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है.

undefined

हम तो दीवाने गाने को प्ले डीएम आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है. इस गाने को रजत नागपाल ने कंपोज किया है और यासर देसाई ने गाया है.

undefined

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत एल्विश के फेमस ‘सिस्टम’ डायलॉग से होती है. जिसके बाद वो उर्वशी को इम्प्रेस करने के लिए जाते हैं.

undefined

पीले लहंगे के सेट में उर्वशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि एल्विश काले कुर्ता पायजामा में आकर्षक लग रहे हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आग लगा रही है.

undefined

एल्विश उनकी खूबसूरती के कायल हैं और दोनों के बीच के प्यार और खूबसूरत बॉन्डिंग के बखूबी इस गाने में दर्शाया गया है. हम तो दीवाने गाने को यासिर देसाई ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है, गाने के बोल आपके दिल को छूने के लिए खूबसूरती से तैयार किए गए हैं.

undefined

गाने में एल्विश के चाहने वाले उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”हिला डाला ना सिस्टम..एल्विश का लुक, अभिनय और उर्वशी रतूला के साथ केमिस्ट्री अद्भुत है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये सॉन्ग भी रिकॉर्ड तोड़ पसंद किया जाएगा.”

undefined

बता दें कि एल्विश के यूट्यूब चैनल पर लाखों फॉलोअर्स हैं, जहां वह अपने डेली व्लॉग और मनोरंजक रोस्टिंग वीडियो के लिए प्रसिद्ध है. वह बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता भी हैं.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola